सूरजमुखी तेल, पाम ऑयल और अरहर दाल सस्ती

Wasim13 March 20241 min read0 viewsव्यापार

नयी दिल्ली 13 मार्च (कड़वा सत्य) विदेशी बाजारों में तेजी आने के बावजूद स्थानीय स्तर पर मांग फिसलने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में सूरजमुखी तेल और पाम ऑयल के भाव गिर गए तथा अरहर दाल भी सस्ती हो गई वहीं अन्य जिंसों में टिकाव रहा।
तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में मार्च का पाम ऑयल वायदा 45 रिंगिट की बढ़त लेकर 4245 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। इसी तरह मार्च का अमेरिकी सोया तेल वायद 0.33 सेंट की तेजी के साथ 48.15 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

Share:

Comments

Leave a comment