• About us
  • Contact us
Monday, June 22, 2026
33 °c
New Delhi
37 ° Tue
36 ° Wed
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

मुख्यमंत्री ने सहरसा जिले में प्राचीन मां विषहरा भगवती मंदिर का किया लोकार्पण

News Desk by News Desk
September 20, 2024
in देश
मुख्यमंत्री ने सहरसा जिले में प्राचीन मां विषहरा भगवती मंदिर का किया लोकार्पण
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री ने सहरसा जिले में विभिन्न योजनाओं का किया 20/09/2024 उद्घाटन और शिलान्यास, प्राचीन मां विषहरा भगवती मंदिर का किया लोकार्पण। पर्यटन विभाग के द्वारा अब हर वर्ष यहां विषहरा भगवती मंदिर महोत्सव आयोजित किया जायेगा- मुख्यमंत्री।

न्यूज डेस्क 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सहरसा जिला अंतर्गत कहरा प्रखंड के ग्राम पंचायत दिवारी में स्थित प्राचीन मां विषहरा भगवती मंदिर के शिलापट्ट का अनावरण कर लोकार्पण किया। लोकार्पण के पश्चात् मुख्यमंत्री ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य के सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुये कहा कि पर्यटन विभाग के द्वारा अब हर वर्ष यहां विषहरा भगवती मंदिर महोत्सव आयोजित किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने प्राचीन मां विषहरा भगवती मंदिर के परिसर का भ्रमण कर विकासात्मक कार्यों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने मंदिर प्रांगण में पौधारोपण किया एवं मंदिर परिसर स्थित तालाब में मच्छली का जीरा छोड़ा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिर परिसर का सौंदर्गीकरण बेहतर ढंग से किया गया है। अब यहां आनेवाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी, यहां आकर उन्हें अच्छा लगेगा। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने कहरा प्रखंड स्थित ग्राम पंचायत अमरपुर में विभिन्न विभागों की योजनाओं के शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने 414.74 करोड़ रूपये की लागत से सहरसा जिला अंतर्गत खजुर देवा चौक से डेंग राही घाट के बीच कोसी नदी पर उच्चस्तरीय आर सी सी पुल के निर्माण कार्य का शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया। साथ ही 5.67 करोड़ रूपये की लागत से सहरसा जिला में निर्मित होनेवाले मॉडल थाना भवन का भी शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया।

जल-जीवन-हरियाली अभियान अंतर्गत पंचायत सरकार भवन अमरपुर के पास स्थित सरकारी पोखर के उड़ाही कार्य का भी मुख्यमंत्री ने शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पोखर में मच्छली का जीरा भी छोड़ा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस सरकारी पोखर के किनारे सीढ़ीनुमा घाट का निर्माण कराएं तथा इसके चारो तरफ सघन वृक्षारोपण कराएं। उन्होंने कहा कि हमलोगों ने जल-जीवन-हरियाली अभियान के माध्यम से सरकारी तालाबों का जीर्णोद्धार तथा सौंदर्गीकरण कराया है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। अवलोकन के क्रम में मुख्यमंत्री विशेष सहयता योजना, मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना, मुख्यमंत्री तालाब मत्स्यिकी विकास योजना एवं मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना का सांकेतिक चेक मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को प्रदान किया। 1738 जीविका संपोषित स्वयं सहायता समूहों को 62 करोड़ 43 लाख रूपये का सांकेतिक चेक, सतत् जीविकोपार्जन योजना के तहत 306 लक्ष्यित परिवारों को 1 करोड़ 12 लाख 57 हजार रूपये का सांकेतिक चेक मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों को प्रदान किया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह सहरसा जिला के प्रभारी मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री रत्नेश सादा, सांसद संजय कुमार झा, सांसद दिनेश चंद्र यादव, विधायक आलोक रंजन, विधायक यूसूफ सलाहउद्दीन, विधायक गुंजेश्वर साह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, कोसी प्रमंडल के आयुक्त दिनेश कुमार, कोसी प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक मनोज कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक सुरक्षा, दीपक कुमार वर्णवाल, सहरसा के जिलाधिकारी वैभव चौधरी, सहरसा के पुलिस अधीक्षक हिमांशु सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Previous Post

रहमानउल्लाह गुरबाज का शतक,अफगानिस्तान ने द. अफ्रीका को दिया 312 रनों का लक्ष्य

Next Post

तीनों सेनाओं के जल तैराकी अभियान के सदस्यों से मिले राजनाथ

Related Posts

बिहार में इंडस्ट्रियल बूम: गोरौल औद्योगिक क्षेत्र में Moogy Foods लगाएगी प्लांट, जानें क्या होगा फायदा
देश

बिहार में इंडस्ट्रियल बूम: गोरौल औद्योगिक क्षेत्र में Moogy Foods लगाएगी प्लांट, जानें क्या होगा फायदा

June 22, 2026
किसानों को बड़ा तोहफा: अमित शाह कल लॉन्च करेंगे NAFEX पोर्टल और बच्चों के लिए ‘कल्याण छात्रवृत्ति’
देश

किसानों को बड़ा तोहफा: अमित शाह कल लॉन्च करेंगे NAFEX पोर्टल और बच्चों के लिए ‘कल्याण छात्रवृत्ति’

June 22, 2026
BPSC Success Story: मुख्यमंत्री अत्यंत पिछड़ा वर्ग सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना की शानदार सफलता: 70वीं BPSC में 101 लाभान्वित अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन
देश

BPSC Success Story: मुख्यमंत्री अत्यंत पिछड़ा वर्ग सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना की शानदार सफलता: 70वीं BPSC में 101 लाभान्वित अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन

June 22, 2026
‘आप’ ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से की पंजाब के मुख्यमंत्री के खिलाफ फर्जी वीडियो अभियान के पीछे मौजूद लोगों की जांच करने की अपील
देश

‘आप’ ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से की पंजाब के मुख्यमंत्री के खिलाफ फर्जी वीडियो अभियान के पीछे मौजूद लोगों की जांच करने की अपील

June 22, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बढ़ते केंद्रीकरण और शैक्षिक असमानता की चिंताओं को लेकर केंद्र से उच्च शिक्षा विधेयक पर पुनर्विचार करने की अपील की
देश

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बढ़ते केंद्रीकरण और शैक्षिक असमानता की चिंताओं को लेकर केंद्र से उच्च शिक्षा विधेयक पर पुनर्विचार करने की अपील की

June 22, 2026
फर्जी वीडियो में मैं नहीं हूं – भगवंत सिंह मान
देश

रिकवरी से रोज़गार तक: भगवंत मान सरकार का ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान नशा पीड़ितों को रोज़गार के ज़रिए नया जीवन दे रहा है

June 22, 2026
Next Post
तीनों सेनाओं के जल तैराकी अभियान के सदस्यों से मिले राजनाथ

तीनों सेनाओं के जल तैराकी अभियान के सदस्यों से मिले राजनाथ

New Delhi, India
Monday, June 22, 2026
Partly cloudy
33 ° c
41%
22mh
42 c 32 c
Tue
41 c 33 c
Wed

ताजा खबर

बिहार में इंडस्ट्रियल बूम: गोरौल औद्योगिक क्षेत्र में Moogy Foods लगाएगी प्लांट, जानें क्या होगा फायदा

बिहार में इंडस्ट्रियल बूम: गोरौल औद्योगिक क्षेत्र में Moogy Foods लगाएगी प्लांट, जानें क्या होगा फायदा

June 22, 2026
किसानों को बड़ा तोहफा: अमित शाह कल लॉन्च करेंगे NAFEX पोर्टल और बच्चों के लिए ‘कल्याण छात्रवृत्ति’

किसानों को बड़ा तोहफा: अमित शाह कल लॉन्च करेंगे NAFEX पोर्टल और बच्चों के लिए ‘कल्याण छात्रवृत्ति’

June 22, 2026
BPSC Success Story: मुख्यमंत्री अत्यंत पिछड़ा वर्ग सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना की शानदार सफलता: 70वीं BPSC में 101 लाभान्वित अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन

BPSC Success Story: मुख्यमंत्री अत्यंत पिछड़ा वर्ग सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना की शानदार सफलता: 70वीं BPSC में 101 लाभान्वित अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन

June 22, 2026
‘आप’ ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से की पंजाब के मुख्यमंत्री के खिलाफ फर्जी वीडियो अभियान के पीछे मौजूद लोगों की जांच करने की अपील

‘आप’ ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से की पंजाब के मुख्यमंत्री के खिलाफ फर्जी वीडियो अभियान के पीछे मौजूद लोगों की जांच करने की अपील

June 22, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बढ़ते केंद्रीकरण और शैक्षिक असमानता की चिंताओं को लेकर केंद्र से उच्च शिक्षा विधेयक पर पुनर्विचार करने की अपील की

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बढ़ते केंद्रीकरण और शैक्षिक असमानता की चिंताओं को लेकर केंद्र से उच्च शिक्षा विधेयक पर पुनर्विचार करने की अपील की

June 22, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved