• About us
  • Contact us
Sunday, January 18, 2026
22 °c
New Delhi
19 ° Mon
20 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home करियर – शिक्षा टेक्नोलॉजी

मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन बापू टावर का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने का दिया निर्देश

News Desk by News Desk
June 23, 2024
in टेक्नोलॉजी, देश
मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन बापू टावर का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने का दिया निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter

कड़वा सत्य डेस्क

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गर्दनीबाग में निर्माणाधीन बापू टावर का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने बापू टावर के भूतल एवं पांचवें तल पर जाकर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने भूतल तल पर ही बनाये गये ओरियेंटेशन हॉल में टर्न टेबल थियेटर शो (रोटेटिंग पर्दे) के माध्यम से गांधी जी की जीवन यात्रा से संबंधित फिल्म देखी।

निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने मुख्यमंत्री को निर्माण कार्य से संबंधित विस्तृत जानकारी दी और बताया कि निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है और इसे फिनीशिंग टच दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जो भी आगंतुक बापू टावर देखने आयेंगे, वे ओरियेंटेशन हॉल में बैठकर बापू की जीवनी, उनके आदर्शों एवं कार्यों तथा बिहार की गौरव गाथा को देख सकेंगे। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान प्रेक्षागृह, प्रतीक्षा कक्ष, लाउंज, बापू के आदर्शों को आमजन में स्थापित करने हेतु कार्यों के प्रदर्शन के लिये दीर्घा, अनुसंधान केन्द्र, आगंतुक सुविधायें एवं अन्य संरचनाओं की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण विभाग के सचिव को निर्देश देते हुये कहा कि बापू टावर का निर्माण जल्द से जल्द पूर्ण करायें। इसका निर्माण जल्द पूर्ण होने से बापू की जीवनी, उनके विचारों और उनके आदर्शों को नई पीढ़ी जान सकेगी। बापू के जीवन से जुड़ी ऐतिहासिक घटनायें, गांधी जी के विचार, स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका, बिहार से लगाव, बापू के आदर्शों को बेहतर ढंग से रेखांकित करें। जो भी चीज प्रदर्शित किया जा रहा है, उसके बारे में हिन्दी और अंग्रेजी में ठीक ढंग से लिखें ताकि आमजन यहां आकर उसे देख और समझ सके। उन्होंने कहा कि यह परिसर ग्रीन एरिया रहे, परिसर बेहतर और व्यवस्थित दिखे। जब बापू टावर बनकर तैयार हो जायेगा तो बहुत अच्छा दृश्य दिखेगा और लोग यहाँ आकर बापू के बारे में जानकारियाँ प्राप्त कर सकेंगे। हमने इसका निर्माण कार्य कई बार आकर देखा है और समय-समय पर सुझाव भी देते रहे हैं।

निरीक्षण के पश्चात् पत्रकारों से बातचीत करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि बापू टावर बहुत अच्छा बन रहा हैं, हम बराबर आकर इसे देखते रहे हैं। हम पहले से ही सुझाव देते रहे हैं। एक-डेढ़ महीना के अंदर यह पूरा बनकर तैयार हो जायेगा। हम जल्द से जल्द एक-डेढ़ महीना में इसकी शुरूआत करायेंगे।

निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, सांसद संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव  अनुपम कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री सचिवालय के विशेष सचिव डॉ चन्द्रशेखर सिंह, पटना के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं अभियंतागण उपस्थित थे।

Previous Post

हर एक वृक्ष प्राणी जगत के लिए ‘शिव’ के समान, साहित्य सम्मेलन परिसर में किया गया वृक्षारोपण, लगाए औषधीय पौंधें

Next Post

शाह ने की बाढ़ की समस्या से निपटने के दीर्घकालिक उपायों की समीक्षा

Related Posts

Sultanganj-Aguwani Ghat Ganga Bridge: सचिव पंकज कुमार पाल ने ली हाई-लेवल मीटिंग, IIT रुड़की से डिज़ाइन वेटिंग के बाद ब्रिज फाउंडेशन कार्य तेज करने का निर्देश
देश

Sultanganj-Aguwani Ghat Ganga Bridge: सचिव पंकज कुमार पाल ने ली हाई-लेवल मीटिंग, IIT रुड़की से डिज़ाइन वेटिंग के बाद ब्रिज फाउंडेशन कार्य तेज करने का निर्देश

January 18, 2026
फोरेंसिक रिपोर्ट अदालती रिकॉर्ड का हिस्सा है, राजनीतिक राय नहीं: ‘आप’ ने जाखड़ और परगट सिंह को दी चेतावनी
देश

फोरेंसिक रिपोर्ट अदालती रिकॉर्ड का हिस्सा है, राजनीतिक राय नहीं: ‘आप’ ने जाखड़ और परगट सिंह को दी चेतावनी

January 17, 2026
स्मार्ट सिटी का नया मॉडल: मौत और दूषित पानी
संपादकीय

स्मार्ट सिटी का नया मॉडल: मौत और दूषित पानी

January 17, 2026
Bihar Roads Maintenance: सचिव पंकज कुमार पाल की अध्यक्षता में OPRMC-III पर बड़ी समीक्षा, 7 साल में 19,327 किमी सड़कों के संधारण का लक्ष्य
अभी-अभी

Bihar Roads Maintenance: सचिव पंकज कुमार पाल की अध्यक्षता में OPRMC-III पर बड़ी समीक्षा, 7 साल में 19,327 किमी सड़कों के संधारण का लक्ष्य

January 17, 2026
Patna में Passport Seva Kendra बना ‘आर्ट गैलरी’… DPS के बच्चों की Painting Exhibition और KVIC खादी शोरूम का उद्घाटन
देश

Patna में Passport Seva Kendra बना ‘आर्ट गैलरी’… DPS के बच्चों की Painting Exhibition और KVIC खादी शोरूम का उद्घाटन

January 16, 2026
Bihar Engineering University का बड़ा डिजिटल कदम: INFLIBNET के साथ MoU, अब सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों को मिलेगी ‘National Level’ डिजिटल लाइब्रेरी

New Delhi, India
Sunday, January 18, 2026
Overcast
22 ° c
50%
8.6mh
25 c 14 c
Mon
26 c 16 c
Tue

ताजा खबर

Sultanganj-Aguwani Ghat Ganga Bridge: सचिव पंकज कुमार पाल ने ली हाई-लेवल मीटिंग, IIT रुड़की से डिज़ाइन वेटिंग के बाद ब्रिज फाउंडेशन कार्य तेज करने का निर्देश

Sultanganj-Aguwani Ghat Ganga Bridge: सचिव पंकज कुमार पाल ने ली हाई-लेवल मीटिंग, IIT रुड़की से डिज़ाइन वेटिंग के बाद ब्रिज फाउंडेशन कार्य तेज करने का निर्देश

January 18, 2026
फोरेंसिक रिपोर्ट अदालती रिकॉर्ड का हिस्सा है, राजनीतिक राय नहीं: ‘आप’ ने जाखड़ और परगट सिंह को दी चेतावनी

फोरेंसिक रिपोर्ट अदालती रिकॉर्ड का हिस्सा है, राजनीतिक राय नहीं: ‘आप’ ने जाखड़ और परगट सिंह को दी चेतावनी

January 17, 2026
स्मार्ट सिटी का नया मॉडल: मौत और दूषित पानी

स्मार्ट सिटी का नया मॉडल: मौत और दूषित पानी

January 17, 2026
Bihar Roads Maintenance: सचिव पंकज कुमार पाल की अध्यक्षता में OPRMC-III पर बड़ी समीक्षा, 7 साल में 19,327 किमी सड़कों के संधारण का लक्ष्य

Bihar Roads Maintenance: सचिव पंकज कुमार पाल की अध्यक्षता में OPRMC-III पर बड़ी समीक्षा, 7 साल में 19,327 किमी सड़कों के संधारण का लक्ष्य

January 17, 2026
Patna में Passport Seva Kendra बना ‘आर्ट गैलरी’… DPS के बच्चों की Painting Exhibition और KVIC खादी शोरूम का उद्घाटन

Patna में Passport Seva Kendra बना ‘आर्ट गैलरी’… DPS के बच्चों की Painting Exhibition और KVIC खादी शोरूम का उद्घाटन

January 16, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved