अरुणाचल प्रदेश से फारबिसगंज जा रही विदेशी शराब की खेप को पुलिस ने किया जब्त

Aasim22 October 20241 min read0 viewsअपराध

न्यूज़ डेस्क

अररिया में एक करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी शराब के साथ राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार, जूट लदे ट्रक में शराब की हो रही थी तस्करी, अरुणाचल प्रदेश से फारबिसगंज जा रही थी शराब की खेप, जोकीहाट में पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

अररिया के जोकीहाट में पुलिस ने जूट लदे ट्रक से एक करोड रुपए से अधिक मूल्य के 4,275 लीटर विदेशी शराब को जब्त किया है। अररिया एसपी अमित रंजन ने बताया कि शराब की यह बड़ी खेप अरुणाचल प्रदेश से फारबिसगंज जा रही थी। पुलिस ने राजस्थान के रहने वाले दो शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। एसपी अमित रंजन ने बताया कि जिले में मादक पदार्थ की तस्करी को रोकने के लिए लगातार पुलिस काम कर रही है।

Share:

Comments

Leave a comment