• About us
  • Contact us
Monday, June 22, 2026
33 °c
New Delhi
37 ° Tue
36 ° Wed
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

Delhi Sangh Shiksha Varg 2025: दिल्ली में संघ शिक्षा वर्ग का भव्य समापन, 15 दिन में 225 स्वयंसेवकों ने लिया प्रशिक्षण, अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख ने दिए जीवन के 5 मंत्र

Delhi Sangh Shiksha Varg 2025:  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, दिल्ली प्रान्त द्वारा पिछले 15 दिन से चल रहे संघ शिक्षा वर्ग (सामान्य) के समापन समारोह का आयोजन सोमवार 16 जून 2025 की शाम को आर. ए. गीता विद्यालय, शंकर नगर, शाहदरा, दिल्ली में किया गया।

News Desk by News Desk
June 16, 2025
in देश
Delhi Sangh Shiksha Varg 2025: दिल्ली में संघ शिक्षा वर्ग का भव्य समापन, 15 दिन में 225 स्वयंसेवकों ने लिया प्रशिक्षण, अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख ने दिए जीवन के 5 मंत्र
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi Sangh Shiksha Varg 2025:  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, दिल्ली प्रान्त द्वारा पिछले 15 दिन से चल रहे संघ शिक्षा वर्ग (सामान्य) के समापन समारोह का आयोजन सोमवार 16 जून 2025 की शाम को आर. ए. गीता विद्यालय, शंकर नगर, शाहदरा, दिल्ली में किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख श्री अनिल ओक जी मुख्य वक्ता तथा भारतीय वायु सेना के एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) श्री राजेश कुमार जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख श्री अनिल ओक जी ने समाज एवं स्वयंसेवकों से अपने जीवन में पंच परिवर्तन अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंच परिवर्तन के अंतर्गत हम सब अपने दैनिक जीवन में सामाजिक समरसता, परिवार प्रबोधन, पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, नागरिक कर्तव्य पालन एवं स्वदेशी को अपनाएं।
संघ शताब्दी वर्ष की चर्चा करते हुए श्री ओक जी ने कहा कि पूजनीय डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी, जिन्हे हम सभी पूजनीय डॉक्टर साहब भी कहते है, भारतवर्ष की तत्कालीन परिस्थितियों का गहन आकलन करने के बाद इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि हिन्दू समाज का संगठन किए बिना काम नहीं चलेगा। इसलिए उन्होंने 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की।

आज समाज में संघ को जानने की उत्सुकता की चर्चा करते हुआ मुख्य वक्ता अनिल ओक जी ने समाज से आह्वान किया कि वह संघ को बाहर से नहीं संघ के अंदर आ कर संघ को जाने।

उन्होंने कहा कि आज विश्व एक अंधेर गली से गुजर रहा है ऐसे में आज पूरा विश्व भारत की तरफ देख रहा है। विश्व में कुछ देश है जो कहते है कि हम विश्व को 21 बार नष्ट कर सकते है। लेकिन भारत ही एकमात्र ऐसा देश है जो कहता है कि हम 21 बार बसा सकते है। सदियों से सम्पूर्ण सृष्टि के लिए भारत का मंत्र रहा है – सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे संतु निरामय।

कार्यक्रम को मुख्य अतिथि एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) श्री राजेश कुमार जी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दिल्ली प्रान्त संघचालक डॉ. अनिल अग्रवाल जी एवं इस संघ शिक्षा वर्ग के सर्वाधिकारी डॉ. महेश व्यास जी की भी उपस्थिति रही।
डॉ, केशव बलिराम हेडगेवार जी ने भारत को परम वैभव पर ले जाने के ध्येय से 1925 में जिस राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की वह संघ अपने 100 वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है । इस ध्येय को प्राप्त करने की दृष्टि से सुयोग्य कार्यकर्ताओं के निर्माण हेतु संघ शिक्षा वर्गों का आयोजन किया जाता है।

संघ शिक्षा वर्ग की शुरुआत 1927 में हुई, फिर कुछ सालों बाद इनका नाम ‘अधिकारी शिक्षा वर्ग’ हो गया। बाद में वर्ष 1950 में इन वर्गों को ‘संघ शिक्षा वर्ग’ के नाम से जाना जाने लगा। वर्ष 2024 से वर्गों के प्रारूप में परिवर्तन किया गया। अब प्रारंभिक वर्ग- 3 दिन, प्राथमिक शिक्षा वर्ग -7 दिन, संघ शिक्षा वर्ग -15 दिन, कार्यकर्ता विकास वर्ग-1(पूर्व में संघ शिक्षा वर्ग द्वितीय) – 20 दिन, कार्यकर्ता विकास वर्ग-2 (पूर्व में संघ शिक्षा वर्ग तृतीय वर्ष )- 25 दिन का होगा। संघ शिक्षा वर्ग के दो प्रकार हैं – 18 से 40 वर्ष आयु के सामान्य वर्ग, और 41 वर्ष की आयु से ऊपर के लिए विशेष वर्ग।

इस वर्ष दिल्ली प्रांत का संघ शिक्षा वर्ग (सामान्य) आर ए गीता विद्यालय, शंकर नगर, शाहदरा में रविवार 1 जून 2025 से प्रारंभ हुआ जो मंगलवार 17 जून 2025 को प्रातः संपन्न होगा।

इस संघ शिक्षा वर्ग में 18 से 40 वर्ष की आयु के कुल 225 शिक्षार्थी भाग ले रहे। जिनमें 222 दिल्ली से तथा एक मुंबई से एवं दो तेलंगाना प्रांत से शिक्षार्थी आए। इन 225 शिक्षार्थियों में से 93 स्कूल विद्यार्थी, 89 स्नातक से लेकर बी टेक, एम टेक एवं पीएचडी तक के विद्यार्थी तथा 43 कर्मचारी, प्राध्यापक, अध्यापक, सरकारी कर्मचारी एवं व्यवसायी शामिल है।

15 दिन तक चले इस वर्ग में शिक्षार्थियों को विभिन्न प्रकार के औपचारिक प्रशिक्षण दिए गए। शारीरिक रूप से सुदृढ़ बनाने हेतु प्रतिदिन सुबह शाम शारीरिक प्रशिक्षण हुआ। मानसिक एवं वैचारिक स्पष्टता हेतु बौद्धिक प्रशिक्षण दिया गया।
यहां कार्यकर्ताओं ने सामूहिक जीवन का प्रशिक्षण प्राप्त किया अर्थात सबके साथ समरस होकर सबको सहयोग करते हुए निश्चित व्यवस्था अनुसार अपने सभी काम पूर्ण करना। शिक्षार्थियों को पंच परिवर्तन के प्रशिक्षण के साथ ही उनमें संवेदनशीलता एवं सेवाभाव को और विकसित करने का प्रशिक्षण भी दिया गया।

Tags: Delhi Sangh Shiksha Varg 2025
Previous Post

Bettiah Murder Mystery: रेस्टोरेंट के मालिक ने ही रची थी खौफनाक साजिश, माफिया स्टाइल में किया कत्ल

Next Post

BNSS Law in India: अब अपराधियों की अवैध कमाई जब्त कर मदद मिलेगी पीड़ितों को! बिहार पुलिस बनाएगी नया कानून ‘हथियार

Related Posts

No Content Available
Next Post
BNSS Law in India: अब अपराधियों की अवैध कमाई जब्त कर मदद मिलेगी पीड़ितों को! बिहार पुलिस बनाएगी नया कानून ‘हथियार

BNSS Law in India: अब अपराधियों की अवैध कमाई जब्त कर मदद मिलेगी पीड़ितों को! बिहार पुलिस बनाएगी नया कानून 'हथियार

New Delhi, India
Monday, June 22, 2026
Partly cloudy
33 ° c
41%
18.7mh
42 c 32 c
Tue
41 c 33 c
Wed

ताजा खबर

‘आप’ ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से की पंजाब के मुख्यमंत्री के खिलाफ फर्जी वीडियो अभियान के पीछे मौजूद लोगों की जांच करने की अपील

भगवंत मान सरकार ने पंजाब के लोगों को ‘आप’ द्वारा दी गई 100% गारंटियां पूरी कीं; ‘मांवां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत 1 जुलाई से महिलाओं को मिलेंगी 3 किस्तें: बलतेज पन्नू

June 22, 2026
’मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट ने स्कूल फीस में मनमानी बढ़ोतरी पर लगाम लगाई, वार्षिक बढ़ोतरी की सीमा 5 प्रतिशत तय

’मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट ने स्कूल फीस में मनमानी बढ़ोतरी पर लगाम लगाई, वार्षिक बढ़ोतरी की सीमा 5 प्रतिशत तय

June 22, 2026
फर्जी वीडियो में मैं नहीं हूं – भगवंत सिंह मान

पंजाब की महिला को 1 जुलाई को 3 हजार और दलित महिला को साढ़े चार हजार मिलने की योजना दुनिया का सबसे बड़ा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम- केजरीवाल

June 22, 2026
बिहार में इंडस्ट्रियल बूम: गोरौल औद्योगिक क्षेत्र में Moogy Foods लगाएगी प्लांट, जानें क्या होगा फायदा

बिहार में इंडस्ट्रियल बूम: गोरौल औद्योगिक क्षेत्र में Moogy Foods लगाएगी प्लांट, जानें क्या होगा फायदा

June 22, 2026
किसानों को बड़ा तोहफा: अमित शाह कल लॉन्च करेंगे NAFEX पोर्टल और बच्चों के लिए ‘कल्याण छात्रवृत्ति’

किसानों को बड़ा तोहफा: अमित शाह कल लॉन्च करेंगे NAFEX पोर्टल और बच्चों के लिए ‘कल्याण छात्रवृत्ति’

June 22, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved