मुंबई, 06 मई (कड़वा सत्य) भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का नया गाना अदा कातिलाना रिलीज हो गया है।
गाना अदा कातिलाना को मुद्दसर खान ने कोरियोग्राफ किया है। अक्षरा सिंह का यह गाना टी- सीरीज हमार भोजपुरी से रिलीज हुआ है। इस गाने में अक्षरा सिंह ने अपनी अदाओं की तारीफ की और बताया है कि उनकी अदाएं कैसे कातिलाना है।
गाना अदा कातिलाना को लेकर अक्षरा सिंह ने कहा कि यह गाना लोगों को झूमने पर मजबूर कर देगा। गाना मदमस्त कर देने वाला है। इसकी मेकिंग में हमने खूब एन्जॉय किया। उम्मीद है भोजपुरी दर्शकों को भी यह गाना खूब पसंद आने वाला है। उन्होंने कहा कि इस गाने में ना अश्लीलता है और ना फूहड़पन। इस गाने की मेकिंग में बॉलीवुड के भी कई लोगों का योगदान रहा है। गाना बिग स्केल का है और मुद्दसर खान के साथ काम करना हर बार मेरे लिए अलग एहसास सा होता है। हम लोगों ने एक बेहतरीन गाना बनाया है और भोजपुरी समेत हर लोगों को हमारा यह गाना पसंद आने वाला है। एक बार आप हमारे गाने को जरुर सुने और प्यार एवं आशीर्वाद दें।
टी - सीरीज हमार भोजपुरी के प्रोजेक्ट मैनेजर सोनू श्रीवास्तव ने कहा कि अक्षरा सिंह, मुद्दसर खान और टी - सीरीज की तिकड़ी एक बार फिर से भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में बवाल मचाने वाला गाना अदा कातिलाना लेकर तैयार है। हम भोजपुरी के दर्शकों से आग्रह करेंगे कि आप इस गाने को खूब प्यार और आशीर्वाद दें।उन्होंने बताया कि गाना अदा कातिलाना के गीतकार सिंह और संगीतकार विशाल सिंह हैं।गाने के निर्देशक और कोरियोग्राफर मुदस्सर खान हैं।
कड़वा सत्य
अक्षरा सिंह का गाना अदा कातिलाना रिलीज


खुशी मुखर्जी बनी ग्लोबल स्टाइल आइकन! बोल्ड फैशन से बॉलीवुड स्टार्स को छोड़ा पीछे<br><p data-start="93" data-end="165"></p>

Who Is Harnaaz Kaur Sandhu: मिस यूनिवर्स से बॉलीवुड तक का सफर, अब टाइगर श्रॉफ संग 'बागी 4' से धमाकेदार डेब्यू

‘सैयारा’ का चौथे हफ्ते में भी जलवा कायम, 27वें दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ा, कलेक्शन चौंकाने वाला

