मुंबई, 07 जनवरी (कड़वा सत्य) भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अक्षरा सिंह का भजन राम सबके हैं रिलीज हो गया है।
अक्षरा सिंह ने अयोध्यापति श्री राम को लेकर एक भक्तिमय भजन राम सबके हैं गाया है, जो अयोध्या में बने दिव्य राम मंदिर के शुभारंभ के पहले रिलीज कर दिया गया है। अक्षरा सिंह का यह गाना उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है.अक्षरा सिंह ने अपने इस गाने के जरिए बताया है कि भगवान राम सभी के हैं। राम मंदिर उद्घाटन से अक्षरा ने यह गीत राम भक्तों को समर्पित किया है और उन्होंने इस गाने में भगवान राम की अलौकिक महिमा का बखान अपने संगीत के जरिए किया है।
अक्षरा सिंह ने इस गाने के बारे में इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किया हैं और लिखा है कि हाथ में मुक्ति नयन गंगाजल, चरण में चारों धाम, प्रभु श्रीराम सबके हैं। उन्होंने एक दूसरे पोस्ट में लिखा है कि भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के पवन अवसर पर हम न सिर्फ एक भजन ला रहे हैं बल्कि करोड़ों भारत वर्ष के लोगों की भावना को लेकर आ रहे हैं। उम्मीद है यह सबों को पसंद आयेगा। अक्षरा सिंह ने कहा कि भगवान श्री राम मर्यादा पुरुषोत्तम है और उनकी आस्था करोड़ों लोगों में है और उनके आगमन के हर्ष से पूरा भारतवर्ष पुलकित है। ऐसे में मेरा यह गीत उनके चरणों में समर्पित है। अक्षरा ने राम भक्तों से आग्रह किया कि वह उनकी इस भजन को खूब सुने और इसकी गूंज पूरे देश के कोने-कोने में पहुंचाएं।
राम सबके हैं भजन को अक्षरा सिंह ने आवाज दी है। गाने में अविनाश झा घुंघरू की भी आवाज सुनाई दे रही हैं।।इसके गीतकार मनोज मतलबी हैं। संगीत निर्देशक अविनाश झा घुंघरू हैं। डीओपी दीपक सिंह हैं।
प्रेम
अक्षरा सिंह का भजन राम सबके हैं रिलीज


खुशी मुखर्जी बनी ग्लोबल स्टाइल आइकन! बोल्ड फैशन से बॉलीवुड स्टार्स को छोड़ा पीछे<br><p data-start="93" data-end="165"></p>

Who Is Harnaaz Kaur Sandhu: मिस यूनिवर्स से बॉलीवुड तक का सफर, अब टाइगर श्रॉफ संग 'बागी 4' से धमाकेदार डेब्यू

‘सैयारा’ का चौथे हफ्ते में भी जलवा कायम, 27वें दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ा, कलेक्शन चौंकाने वाला

