मुंबई, 22 जनवरी (कड़वा सत्य) बॉलीवुड सितारों ने अयोध्या में राम लला प्राण प्रतिष्ठा पूरी होने पर खुशी जतायी है।
राम लला के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के पूरा होने के बाद देश में खुशी का माहौल है. बॉलीवुड सितारे भी राम लला की प्राण प्रतिष्ठा पूरी होने पर खुशी जाहिर कर रहे हैं।
अजय देवगन ने सोशल मीडिय पर लिखा,विश्वास नहीं हो रहा कि मैं अपने जीवनकाल में #राममंदिरप्राणप्रतिष्ठा जैसी ऐतिहासिक और शुभ घटना का गवाह बनने के लिए भाग्यशाली हूं। यह देखकर गर्व होता है कि कैसे हमारा पूरा देश अयोध्या में अपने रामलला के स्वागत के लिए एकजुट हुआ है!यह दिन इतिहास में उस दिन के रूप में याद रखा जाएगा जब हमारे देश की हर सड़क 'जय श्री राम' के जयकारे से गूंज उठी थी
संजय दत्त ने लिखा,राम जन्मभूमि के पवित्र मैदान से भव्य राम मंदिर तक, आस्था और लचीलेपन से बुनी गई एक यात्रा ,आज का दिन सभी के लिए आशीर्वाद और समृद्धि लेकर आए।जय भोलेनाथ, जय श्री राम।
कपिल शर्मा ने लिखा,,सभी राम भक्तों को अयोध्या में प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के इस शुभ दिवस पर बहुत बहुत बधाई।प्रभु श्री राम सब का भला करें।आर माधवन ने लिखा, 'इस शुभ अवसर पर प्यार, करुणा, शांति और समृद्धि का एक लंबा युग शुरू हो सकता है और दुनिया और इसमें मौजूद सभी लोगों को सर्वश्रेष्ठ का आशीर्वाद मिले।'
प्रेम
अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा पूरी होने पर बॉलीवुड सितारों ने जतायी खुशी


खुशी मुखर्जी बनी ग्लोबल स्टाइल आइकन! बोल्ड फैशन से बॉलीवुड स्टार्स को छोड़ा पीछे<br><p data-start="93" data-end="165"></p>

Who Is Harnaaz Kaur Sandhu: मिस यूनिवर्स से बॉलीवुड तक का सफर, अब टाइगर श्रॉफ संग 'बागी 4' से धमाकेदार डेब्यू

‘सैयारा’ का चौथे हफ्ते में भी जलवा कायम, 27वें दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ा, कलेक्शन चौंकाने वाला

