मुंबई, 12 अप्रैल (कड़वा सत्य) प्रसिद्ध भारतीय पॉप गायक-गीतकार और कलाकार अरमान मलिक और अंग्रेजी गायक-गीतकार कैलम स्कॉट सिंगल ‘ऑलवेज’ के लिये साथ आये है।
‘आलवेज’ ट्रैक एक आकर्षक गीत है, जिसे अरमान और कैलम दोनों ने मधुर स्वरों से सजाया है।‘ऑलवेज’ के साथ, अरमान मलिक और कैलम स्कॉट सीमाओं से परे जाते हैं, अपनी अलग-अलग संगीत शैलियों को मिलाकर एक ऐसा गीत तैयार करते हैं जो एक असली कहानी का सार समेटे हुए है।
अरमान मलिक ने कहा,ऑलवेज’ एक संगीतमय आलिंगन की तरह है, एक ऐसे का हार्दिक स्वीकारोक्ति जो इतना आकर्षक है कि आपको कभी पता ही नहीं चलता कि आपको इसकी आवश्यकता है।कैलम के साथ यह सहयोग इतना सहज लगा क्योंकि हमने अपने पहले सत्र में ही यह गीत बना लिया। हम दोनों ही गीतों के लिए जाने जाते हैं और मुझे उम्मीद है कि ‘ऑलवेज’ को सुनने वाला हर कोई इस भावना को महसूस कर पाएगा।
कैलम स्कॉट ने कहा,ऑलवेज’ एक ऐसा गीत है जिसे लिखना मुझे बहुत पसंद है। बस वही जिसकी हम सभी आकांक्षा करते हैं! इस गीत पर अरमान के साथ काम करना बहुत आसान था, वह बेहद प्रतिभाशाली हैं और उनकी आवाज़ बहुत शुद्ध और प् ाणिक है। यह गीत हमारे पहले सत्र से आया था! मुझे उम्मीद है कि ‘ऑलवेज’ दुनिया भर के लोगों को पसंद आयेगा।
‘आलवेज’ गीतअरमान के आधिकारिक यूटयूब चैनल के साथ प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है।
कड़वा सत्य
अरमान मलिक और कैलम स्कॉट ‘ऑलवेज’ के लिए आये एक साथ


खुशी मुखर्जी बनी ग्लोबल स्टाइल आइकन! बोल्ड फैशन से बॉलीवुड स्टार्स को छोड़ा पीछे<br><p data-start="93" data-end="165"></p>

Who Is Harnaaz Kaur Sandhu: मिस यूनिवर्स से बॉलीवुड तक का सफर, अब टाइगर श्रॉफ संग 'बागी 4' से धमाकेदार डेब्यू

‘सैयारा’ का चौथे हफ्ते में भी जलवा कायम, 27वें दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ा, कलेक्शन चौंकाने वाला

