अरविंद अकेला कल्लू का लगन स्पेशल गाना ‘मारब मर्दा के गोली’ रिलीज

Wasim31 March 20241 min read0 viewsमनोरंजन

मुंबई, 31 मार्च (कड़वा सत्य) भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता-गायक अरविंद अकेला कल्लू का लगन स्पेशल गाना ‘मारब मर्दा के गोली’ रिलीज हो गया है।

लगन स्पेशल गाना ‘मारब मर्दा के गोली’अन्नपूर्णा फिल्म के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है, जिसे कल्लू ने शिल्पी राज के साथ मिलकर गया है। इस गाने में कल्लू एक रिपोर्टर की भूमिका में नजर आ रहे हैं जो एक शादी में पहुंच जाते हैं और वरमाला के समय स्टेज पर जाकर लड़की से पूछते हैं कि वह दूल्हे से शादी करेंगी या अपने लवर के साथ रहेंगी।

गाना ‘मारब मर्दा के गोली’ को लेकर कल्लू ने कहा कि यह गाना इन दोनों वायरल हो रहे ट्रेंड के अनुसार है। उन्होंने कहा कि आजकल के युवा अपनी मर्जी से अपने जीवन का फैसला लेते हैं, जिसको हमने इस गाने में संगीत के माध्यम से दिखाया है तो सबसे बड़ी बात यह है कि यह गाना लगन स्पेशल है। इसलिए लोगों को खूब पसंद भी आएगा और इस पर वह खूब धमाल भी मचाएंगे। गाना बेजोड़ है। संगीत मदमस्त है और यह लोगों को बेहद पसंद भी आने वाली है तो मैं अपने फन से आग्रह करूंगा कि इस गाने को खूब वायरल करें और लगन के सीजन में इस गाने पर आनंद उठाएं।

गाना मारब मर्दा के गोली के म्यूजिक वीडियो में कल्लू के साथ सिमरन, अभिषेक और साहिल झा नजर आए हैं। इस गाने के गीतकार अखिलेश कश्यप हैं संगीतकार आर्या शर्मा हैं।कंपोजर आदर्श शर्मा और वीडियो डायरेक्ट गोल्डी जायसवाल हैं।

 

कड़वा सत्य

Share:

Comments

Leave a comment