अरविंद अकेला कल्लू का होली गीत देवरन प दया करा रिलीज

Wasim1 March 20241 min read0 viewsमनोरंजन

मुंबई, 01 मार्च (कड़वा सत्य) भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता-गायक अकेला कल्लू का होली गीत देवरन प दया करा रिलीज हो गया है।

देवरन प दया करा गाना जे एम एफ भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है।इस गाने को कल्लू ने शिवानी सिंह के साथ मिलकर गाया है।गाना देवरन प दया करा को लेकर कल्लू ने कहा कि होली रंगों का त्यौहार है और इसमें संगीत का भी बेहद महत्व है. हमारे गांव घरों में होली के समय लोक गीतों का चलन है, जिसे हम अपने गानों में भुना कर दर्शकों के समक्ष एक नया गाना लेकर आये हैं। उम्मीद है कि यह लोगों को पसंद आयेगाऔर लोग इस गाने के साथ अपनी इस बार की होली को यादगार बनायेंगे।जे एम एफ भोजपुरी, इंडस्ट्री में एक क्रांति लेकर आई है। इसके लिए हम बद्रीनाथ झा का आभार व्यक्त करते हैं कि वे अपने लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए एक समृद्ध प्लेटफॉर्म तैयार किया है। इसका लाभ भोजपुरी इंडस्ट्री और कलाकारों को मिल रहा है और आगे भी मिलेगा।

गाना देवरन प दया करा के गीतकार आशुतोष तिवारी और संगीत निर्देशक प्रियांशु सिंह हैं।इस गाने के म्यूजिक वीडियो में पारुल यादव हैं। निर्देशक लवकेश विश्वकर्मा और क्रिएटिव डायरेक्टर नितेश सिंह हैं। डी ओ पी रियाज़ अली, कोरियोग्राफर प्रेम शर्मा और सहायक कोरियोग्राफर सतीश शाह हैं संपादक प्रतीक जी, डीआई रोहित सिंह हैं।

प्रेम

Share:

Comments

Leave a comment