मुंबई, 25 फरवरी (कड़वा सत्य) बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर,कृति सैनन और तब्बू की आने वाली फिल्म 'क्रू' का टीजर रिलीज हो गया है।
फिल्म 'क्रू' के टीजर में करीना कपूर, तब्बू और कृति सैनन एयर होस्टेस बनकर फुल ऑन ड्रामा करती नजर आ रही हैं।फिल्म के टीजर की शुरुआत 'कुर्सी की पेटी बांध लीजिए क्योंकि यहां का तापमान आपके लिए बहुत गर्म होने वाला है' जैसे डायलॉग से होती है। टीजर में दिखाया गया है कि तब्बू, कृति सैनन और करीना कपूर अपनी एयर होस्टेस की नौकरी से बेहद परेशान हो चुकी हैं और इससे पीछा छुड़ाने के लिए कुछ भी करने लग जाती हैं।
'क्रू' के टीजर को कृति सैनन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, कुर्सी की पेटी बांध लीजिए क्योंकि यहां का तापमान आपके लिए बहुत गर्म होने वाला है। टीजर में कपिल शर्मा भी दिखाई दे रहे हैं।इस फिल्म को बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनाया गया है जिसके निर्देशक राजेश कृष्णन हैं। यह फिल्म 29 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
प्रेम
करीना कपूर,कृति सैनन और की तब्बू फिल्म 'क्रू' का टीजर रिलीज

खुशी मुखर्जी बनी ग्लोबल स्टाइल आइकन! बोल्ड फैशन से बॉलीवुड स्टार्स को छोड़ा पीछे<br><p data-start="93" data-end="165"></p>

Who Is Harnaaz Kaur Sandhu: मिस यूनिवर्स से बॉलीवुड तक का सफर, अब टाइगर श्रॉफ संग 'बागी 4' से धमाकेदार डेब्यू

‘सैयारा’ का चौथे हफ्ते में भी जलवा कायम, 27वें दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ा, कलेक्शन चौंकाने वाला

