मुंबई, 22 अक्टूबर (कड़वा सत्य) बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म भूल भुलैया 3 का रोमांटिक ट्रैक ‘जाना समझो ना’ रिलीज हो गया है।
भूल भुलैया 3 के रोमांटिक ट्रैक जाना समझो ना को तुलसी कुमार और आदित्य रिखारी ने गाया है। यह गाना कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी पर फिल्माया गया है। इसे लिजो जॉर्ज, डीजे चेतस, और आदित्य रिखारी ने कंपोज किया है, और इसके लिरिक्स आदित्य रिखारी ने लिखे हैं।
फिल्म भुल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन के साथ तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित भी नज़र आएंगी। इस फिल्म को अनीस बज्मी ने निर्देशित किया है और भूषण कुमार ने इसे प्रोड्यूस किया है। भूल भुलैया 3 इस दीवाली यानी 1 नवंबर को रिलीज होगी।
कड़वा सत्य
कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 का रोमांटिक ट्रैक ‘जाना समझो ना’ रिलीज

खुशी मुखर्जी बनी ग्लोबल स्टाइल आइकन! बोल्ड फैशन से बॉलीवुड स्टार्स को छोड़ा पीछे<br><p data-start="93" data-end="165"></p>

Who Is Harnaaz Kaur Sandhu: मिस यूनिवर्स से बॉलीवुड तक का सफर, अब टाइगर श्रॉफ संग 'बागी 4' से धमाकेदार डेब्यू

‘सैयारा’ का चौथे हफ्ते में भी जलवा कायम, 27वें दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ा, कलेक्शन चौंकाने वाला

