मुंबई, 20 जनवरी (कड़वा सत्य) बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा जानेमाने पार्श्वगायक कुमार सानू से मिलकर बेहद खुश है।
नुसरत भरूचा ने हाल ही में एक सपने को पूरा किया जब पार्श्व गायक कुमार सानू ने एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें स्टेज पर बुलाया। यह क्षण नुसरत के लिए एक अविस्मरणीय स्मृति में बदल गया, जो हमेशा से हीं कुमार सानू की प्रशंसक रही हैं। जैसे ही कुमार सानू ने नुसरत को मंच पर बुलाया, नुसरत के चेहरे पर उत्साह और खुशी स्पष्ट थी।
नुसरत भरूचा ने कुमार सानू के सुपरहिट गीतों पर उनके साथ डांस किया।सोनू के टीटू की स्वीटी और ड्रीम गर्ल जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाने वाली नुसरत ने कई बार कुमार सानू के लिए अपनी प्रशंसा साझा की है।नुसरत, विशाल फुरिया निर्देशित बहुप्रतीक्षित फिल्म 'छोरी 2' की रिलीज के लिए तैयार हैं। इस फिल्म को इस साल अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा।
कड़वा सत्य
कुमार सानू से मिलकर बेहद खुश है नुसरत भरूचा


खुशी मुखर्जी बनी ग्लोबल स्टाइल आइकन! बोल्ड फैशन से बॉलीवुड स्टार्स को छोड़ा पीछे<br><p data-start="93" data-end="165"></p>

Who Is Harnaaz Kaur Sandhu: मिस यूनिवर्स से बॉलीवुड तक का सफर, अब टाइगर श्रॉफ संग 'बागी 4' से धमाकेदार डेब्यू

‘सैयारा’ का चौथे हफ्ते में भी जलवा कायम, 27वें दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ा, कलेक्शन चौंकाने वाला

