मुंबई, 16 अगस्त (कड़वा सत्य ) बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी ने फ़िल्म गुलमोहर को तीन राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर खुशी जताई है।
पारिवारिक ड् ा फिल्म गुलमोहर ने आज तीन राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किए हैं। राष्ट्रीय राजधानी में आज 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की गई है।
मनोज बाजपेयी की फिल्म गुलमोहर को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार मिला है। फिल्म को स्पेशल मेंशन और बेस्ट स्क्रीनप्ले के अवॉर्ड से भी नवाजा गया। इसे लेकर मनोज बाजपेई ने अपनी खुशा जाहिर की है। मनोज बाजपेयी ने कहा कि फिल्म गुलमोहर को तीन राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने से वह बेहद खुश हैं।
मनोज बाजपेई ने कहा, 'यह पूरी टीम और निर्देशक के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है, जिनकी पहली फिल्म ने तीन राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं।मैं बस इतना कह सकता हूं कि मैं अपने निर्देशक के लिए बहुत खुश हूं और मुझे बहुत गर्व है कि ‘गुलमोहर’ को 3 अवॉर्ड्स के लिए चुना गया है, यह एक ऐसी फिल्म है, जो मेरे दिल में बहुत खास जगह रखती है।
कड़वा सत्य
गुलमोहर को तीन राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर मनोज बाजपेयी ने जताई खुशी

खुशी मुखर्जी बनी ग्लोबल स्टाइल आइकन! बोल्ड फैशन से बॉलीवुड स्टार्स को छोड़ा पीछे<br><p data-start="93" data-end="165"></p>

Who Is Harnaaz Kaur Sandhu: मिस यूनिवर्स से बॉलीवुड तक का सफर, अब टाइगर श्रॉफ संग 'बागी 4' से धमाकेदार डेब्यू

‘सैयारा’ का चौथे हफ्ते में भी जलवा कायम, 27वें दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ा, कलेक्शन चौंकाने वाला

