मुंबई, 17 जनवरी (कड़वा सत्य) बॉलीवुड के माचो हीरो जॉन अब्राहम की फिल्म 'द डिप्लोमैट' सात मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
जॉन अब्राहम ने फिल्म द डिप्लोमैट की रिलीज की तारीख साझा करते हुए एक्स पर लिखा, साहस और कूटनीति की इस कहानी को जीवन में लाने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं। सात मार्च को सिनेमाघरों में मिलते हैं।
जॉन ने फिल्म द डिप्लोमैट का नया पोस्टर भी जारी किया। पोस्टर में उन्हें एक शानदार सूट पहने और मूंछें लगाए हुए देखा गया।
शिवम नायर निर्देशित और रितेश शाह लिखित फिल्म द डिप्लोमैट एक सच्ची कहानी पर प्रेरित और देशभक्ति पर आधारित है। इस फिल्म का निर्माण टी-सीरीज़, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, जेए एंटरटेनमेंट के जॉन अब्राहम, विपुल डी शाह, अश्विन वर्दे, वाकाऊ फिल्म्स के राजेश बहल, फॉर्च्यून पिक्चर्स के समीर दीक्षित और जतीश वर्मा, सीता फिल्म्स के राकेश डांग ने किया है।
समीक्षा
कड़वा सत्य
जॉन अब्राहम की 'द डिप्लोमैट' सात मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी


खुशी मुखर्जी बनी ग्लोबल स्टाइल आइकन! बोल्ड फैशन से बॉलीवुड स्टार्स को छोड़ा पीछे<br><p data-start="93" data-end="165"></p>

Who Is Harnaaz Kaur Sandhu: मिस यूनिवर्स से बॉलीवुड तक का सफर, अब टाइगर श्रॉफ संग 'बागी 4' से धमाकेदार डेब्यू

‘सैयारा’ का चौथे हफ्ते में भी जलवा कायम, 27वें दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ा, कलेक्शन चौंकाने वाला

