तन्वी द ग्रेट का निर्देशन करेंगे अनुपम खेर

Wasim7 March 20241 min read0 viewsमनोरंजन

मुंबई, 07 मार्च (कड़वा सत्य) बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता अनुपम खेर फिल्म तन्वी द ग्रेट का निर्देशन करने जा रहे है।

अनुपम खेर आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर अनुपम खेर ने अपने निर्देशन में बनने वाली फिल्म तन्वी द ग्रेटका एलान कर दिया है। अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अनुपम अपनी मां के साथ दिखाई दे रहे हैं और उनसे फिल्म के लिए आशीर्वाद लेते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा, 'तन्वी द ग्रेट' आज अपने जन्मदिन पर मैं गर्व से उस फिल्म के नाम की घोषणा करता हूं, जिसे मैंने निर्देशित करने का फैसला किया है।कुछ स्टोरी अपना रास्ता खोज लेती हैं और आपको इसे दुनिया के साथ शेयर करने के लिए मजबूर कर देती हैं। सबसे अच्छा तरीका, जो मैंने शुरू करने के बारे में सोचा वह यह है कि मैं अपनी मां के मंदिर में जाकर उनका आशीर्वाद लूं और मेरे पिता की तस्वीर भी मुझे आशीर्वाद दे। पिछले तीन सालों से जुनून, साहस, मासूमियत और जॉय की इस संगीतमय कहानी पर काम कर रहा हूं।अब कल महाशिवरात्रि के शुभ दिन पर शूटिंग शुरू होगी। जन्मदिन खुद को चुनौती देने का सबसे अच्छा दिन है। कृपया मुझे अपना प्यार, शुभकामनाएं और आशीर्वाद भेजें। ओम नमः शिवाय'।

प्रेम

Share:

Comments

Leave a comment