निर्देशक अर्जुन राज की मल्टीलैंग्वेज एक्शन फ़िल्म हर हर महादेव में नज़र आयेंगे अंकुश चौधरी

Wasim29 December 20231 min read0 viewsमनोरंजन

मुंबई, 29 दिसंबर (कड़वा सत्य) मराठी फ़िल्मों के सुपरस्टार अंकुश चौधरी निर्देशक अर्जुन राज की मल्टीलैंग्वेज एक्शन फ़िल्म हर हर महादेव में काम करते नज़र आयेंगे।

फ़िल्म हर हर महादेव की शूटिंग अगले साल 2024 के फरवरी में उत्तरप्रदेश और महाराष्ट्र के कई स्थानों पर की जाएगी। यह फ़िल्म हिंदी, मराठी, और तेलुगु में शूट की जाएगी। अंकुश चौधरी ने शेलार, दगड़ी चाल, महाराष्ट्र शाहिर जैसी कई फ़िल्मों में काम किया है।उन्होंने बताया कि फ़िल्म हर हर महादेव में वह महादेव की भक्ति में मग्न नज़र आने वाले हैं और फ़िल्म की तैयारियों पर अभी से फ़ोकस करना शुरू कर दिया है।

निसा कॉर्पोरेशन लिमिटेड के बैनर तले बनने जा रही फ़िल्म हर हर महादेव का निर्देशन अर्जुन राज करेंगे।

प्रेम

Share:

Comments

Leave a comment