मुंबई, 27 दिसंबर (कड़वा सत्य) भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का गाना कलकतिया राजा 100 मिलियन व्यूज के क्लब में शामिल हो गया है।
गाना कलकतिया राजा, जिसे पवन सिंह ने अपनी आवाज दी है और वह इसके म्यूजिक वीडियो में भी नजर आए हैं। पवन सिंह इस गाने को मिल रहे लोगों के रिस्पांस से गदगद हैं और उन्होंने सबका आभार जताया है। पवन सिंह ने बताया कि यह गाना बेहद मजेदार है, लेकिन यह नहीं सोचा था कि जनता का इतना प्यार मिलेगा का कि 100 मिलियन के आंकड़े को भी पार कर जाएगा। मैं कोई भी गाना कितना व्यूज जायेगा, यह सोच कर नहीं करता। मेरे लिए मेरी जनता का मनोरंजन जरूरी है और संगीत, जो मेरी आत्मा में बसती है, वह जरूरी है। ऐसे जब दिल से आवाज निकलती है, और जनता के दिलों तक पहुंचती है, तो गिनती की सीमा टूट जाती है। यह साल जा रहा है और इस साल में मैंने लोगों का खूब मनोरंजन किया है। वादा करता हूं कि यह क्रम आगे भी जारी रहेगा और आपका भाई पवन सिंह एक से बढ़कर एक गाने के साथ हाजिर होता रहेगा।
कलकतिया राजा अभय सिन्हा के यशी फिल्म्स की प्रस्तुति है।गाने में गीतकार निक्की निहाल हैं और संगीतकार प्रियांशु सिंह हैं।
प्रेम
पवन सिंह का गाना कलकतिया राजा 100 मिलियन व्यूज के पार


खुशी मुखर्जी बनी ग्लोबल स्टाइल आइकन! बोल्ड फैशन से बॉलीवुड स्टार्स को छोड़ा पीछे<br><p data-start="93" data-end="165"></p>

Who Is Harnaaz Kaur Sandhu: मिस यूनिवर्स से बॉलीवुड तक का सफर, अब टाइगर श्रॉफ संग 'बागी 4' से धमाकेदार डेब्यू

‘सैयारा’ का चौथे हफ्ते में भी जलवा कायम, 27वें दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ा, कलेक्शन चौंकाने वाला

