पुणे अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हुयी ’राहगीर - द वेफरर्स’ की स्क्रीनिंग

Wasim24 January 20242 min read0 viewsमनोरंजन

मुंबई, 24 जनवरी (कड़वा सत्य) निर्माता अमित अग्रवाल के आदर्श टेलीमीडिया बैनर तले बनी फिल्म ’राहगीर - द वेफरर्स’ की स्क्रीनिंग पुणे अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में की गयी।

फिल्म “राहगीर - द वेफ़रर्स” का निर्देशन राष्ट्रीय गौतम घोष ने किया है। इस फिल्म में आदिल हुसैन, तिलोत्तमा शोम, नीरज काबी और ओंकारदास मानिकपुरी की अहम भूमिका है।राहगीर - द वेफ़रर्स को झारखंड में फिल्माया गया है। इस फिल्म में शूटिंग रांची और नेतरहाट में की गई है।

फिल्म ‘राहगीर - द वेफ़रर्स’ के निर्माता अमित अग्रवाल ने कहा, हम पुणे अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में इतनी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिलने से बेहद खुश हैं। मुझे लगता है कि इस तरह का वृहद आयोजन यहां आनेवाले फिल्म निर्माताओं और फिल्म प्रेमियों के लिए एक बड़ा और खुला मंच प्रदान करता हैं। यहां आनेवाले दर्शकों ने फिल्म फेस्टिवल में न केवल 'राहगीर' फिल्म का आनंद लिया, बल्कि उन्होंने फिल्म से संबंधित प्रासंगिक सवाल भी आपस में विमर्श किया। जिससे पता चलता है कि फिल्म के साथ उनका जुड़ाव वास्तविक था। हम भारत में इस फिल्म के रिलीज होने से पहले इस फिल्म को विभिन्न फिल्म समारोहों में ले जाने की योजना बना रहे हैं।

‘राहगीर - द वेफ़रर्स’ के निदेशक गौतम घोष ने कहा, यह फिल्म भारत में रहनेवाले गरीब श्रेणी के लोगों की कहानी को दर्शकों के सामने लाने की कोशिश की है, जो जंगलों में रहते हैं और मुश्किल से अपना गुजार-बसर करते हैं। उनके अपने सपने और इच्छाएं सीमित हैं। यह फिल्म दिखाती है कि कैसे बड़े शहरों और एक गरीब आदिवासी गांव में भारतीय वास्तविकता भिन्न होती है। यह मानवता की एक खूबसूरत कहानी है, जो सबसे गरीब लोगों में भी जीवित है।

'राहगीर: द वेफ़रर्स' को पहले कई फिल्म समारोहों में प्रदर्शित किया जा चुका है, जिसमें बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, एमएएमआई - मुंबई फिल्म फेस्टिवल, शंघाई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, सिनेमा एशिया फिल्म फेस्टिवल (एम्स्टर्डम), केआईएफएफ - कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, आईएफएफके - इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ केरला शामिल हैं।

प्रेम

Share:

Comments

Leave a comment