पैसा वसूल फिल्म है ‘योद्धा’ : राशि खन्ना

Wasim3 March 20241 min read0 viewsमनोरंजन

मुंबई, 03 मार्च (कड़वा सत्य) बॉलीवुड अभिनेत्री राशि खन्ना का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म ‘योद्धा’ मनोरंजन से भरपूर पैसा वसूल फिल्म है।

सागर आम्ब्रे और पुष्कर ओझा के निर्देशन में बनी 'योद्धा' का निर्माण करण जौहर ने किया है।फिल्म ‘योद्धा’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा, दिशा पाटनी और राशी खन्ना की अहम भूमिका है।

राशि खन्ना ने कहा, मुझे लगता है कि योद्धा पैसा वसूल फिल्म है।फिल्म में थ्रिल, रोमांस और एज ऑफ द सीट वाला जायका है। मैं फ़िल्म को लेकर बहुत ज़्यादा एक्साईटेड और नर्वस थी।मैं सिर्फ एक अच्छी और सेंसिबल स्क्रिप्ट का इंतज़ार कर रहीं थी। मेरे लिए किरदार से प्यार करना ज़रूरी है। फ़िल्म करने के लिए एक अच्छा पैकेज होना चाहिए और फिल्म योद्धा एक फुल पैकेज की तरह थी।

फिल्म योद्धा एक्शन फिल्म है जिसे करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म योद्धा इस साल 15 मार्च को रिलीज होगी।

प्रेम

Share:

Comments

Leave a comment