फिल्म लाल सलाम का ट्रेलर रिलीज

Wasim6 February 20241 min read0 viewsमनोरंजन

मुंबई, 06 फरवरी (कड़वा सत्य) दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक रजनीकांत की आने वाली फिल्म लाल सलाम का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

ऐश्वर्या रजनीकांत की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म लाल सलाम में रजनीकांत की कैमियो भूमिका है। फिल्म लाल सलाम का ट्रेलर रिलीज हो गया है।ट्रेलर में दिखाया गया है कि फिल्म विष्णु विशाल के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका अतीत परेशानियों से भरा रहा और अब वह अपने गांव का नाम रोशन करने के लिए क्रिकेट को जरिया बनाता है। इस फिल्म में लीड रोल में विष्णु विशाल और विक्रांत हैं। इस फिल्म में एआर रहमान का म्यूजिक है।

विष्णु विशाल और विक्रांत दोनों फिल्म में खिलाड़ियों की भूमिका में नजर आएंगे, जो खेल के मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह संघर्ष करते नजर आते हैं।यह फिल्म 09 फरवरी को रिलीज होगी।

प्रेम

Share:

Comments

Leave a comment