मुंबई, 17 अगस्त (कड़वा सत्य) बॉलीवुड निर्देशक अयान मुखर्जी ने फिल्म ब्रह्मास्त्र को तीन नेशनल अवार्ड मिलने पर खुशी जतायी है।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के विजेताओं की घोषणा कर दी है।ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा ने कुल तीन कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड जीता है। बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन के लिए जाने माने संगीतकार प्रीतम को ब्रह्मास्त्र के लिए नेशनल अवॉर्ड देने की घोषणा की गई है।अरिजीत सिंह को इस फिल्म के लिये बेस्ट सिंगर के रूप में चुना गया है ,वहीं इस फिल्म ने तीसरा अवॉर्ड बेस्ट एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स गेमिंग और कॉमिक्स के लिए जीता है।
फिल्म ब्रह्मास्त्र के निर्देशक अयान मुखर्जी अपनी फिल्म के तीन नेशनल अवॉर्ड जीतने पर काफी खुश हैं। उन्होंने कहा,यह हमारे लिए एक खास दिन है। मैं 'ब्रह्मास्त्र: भाग एक- शिवा' को राष्ट्रीय पुरस्कारों में मिली मान्यता के लिए बहुत आभारी हूं। फिल्म का संगीत हम सभी के दिलों में एक विशेष स्थान रखता है। प्रीतम दा की रचनाएं, अमिताभ के गीत और अरिजीत की आवाज में कुछ ऐसा है जिसके लिए मैं बहुत गर्व और आभारी महसूस करता हूं। संगीत से लेकर विजुअल इफेक्ट्स तक हमने इस फिल्म को बनाने में बहुत सारा प्यार डाला और मैं इस शानदार सहयोगात्मक प्रयास के लिए पूरी टीम को धन्यवाद देता हूं।
कड़वा सत्य
ब्रह्मास्त्र को तीन नेशनल अवार्ड मिलने पर अयान मुखर्जी ने जताई खुशी

खुशी मुखर्जी बनी ग्लोबल स्टाइल आइकन! बोल्ड फैशन से बॉलीवुड स्टार्स को छोड़ा पीछे<br><p data-start="93" data-end="165"></p>

Who Is Harnaaz Kaur Sandhu: मिस यूनिवर्स से बॉलीवुड तक का सफर, अब टाइगर श्रॉफ संग 'बागी 4' से धमाकेदार डेब्यू

‘सैयारा’ का चौथे हफ्ते में भी जलवा कायम, 27वें दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ा, कलेक्शन चौंकाने वाला

