मुंबई, 26 दिसंबर (कड़वा सत्य) अभिनेत्री माही श्रीवास्तव और गायिका शिवानी सिंह का नया गाना 'भोजन से वजन बढ़े' रिलीज हो गया है।
भोजपुरी लोकगीत 'भोजन से वजन बढ़े' को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को शिवानी सिंह ने गाया है, वहीं गाने में माही श्रीवास्तव ने अभिनय किया है। गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि एक युवा पत्नी अपने पति के वजन बढ़ने से काफी परेशान है। जिसकी शिकायत और परेशानी अपने पति से कर रही है और ज्यादा भोजन ना करने की बात कह रही है। वह यह हिदायत भी दे रही है कि ज्यादा भोजन करने से क्या क्या तकलीफ होती है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत 'भोजन से वजन बढ़े' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। गीतकार आशुतोष तिवारी के लिखे इस गीत का संगीत प्रियांशु सिंह ने दिया है। वीडियो डायरेक्टर विज़हेल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल हैं। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
प्रेम
माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का नया गाना 'भोजन से वजन बढ़े' रिलीज


खुशी मुखर्जी बनी ग्लोबल स्टाइल आइकन! बोल्ड फैशन से बॉलीवुड स्टार्स को छोड़ा पीछे<br><p data-start="93" data-end="165"></p>

Who Is Harnaaz Kaur Sandhu: मिस यूनिवर्स से बॉलीवुड तक का सफर, अब टाइगर श्रॉफ संग 'बागी 4' से धमाकेदार डेब्यू

‘सैयारा’ का चौथे हफ्ते में भी जलवा कायम, 27वें दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ा, कलेक्शन चौंकाने वाला

