'मैरी क्रिसमस' का गाना 'नजर तेरी तूफान' रिलीज

Wasim5 January 20241 min read0 viewsमनोरंजन

मुंबई, 05 जनवरी (कड़वा सत्य) बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ और दक्षिण भारतीय अभिनेता विजय सेतुपति स्टारर फिल्म मैरी क्रिसमस का गाना 'नजर तेरी तूफान रिलीज हो गया है।
श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी फिल्म मैरी क्रिसमस में कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की मुख्य भूमिका है।इस फिल्म का गाना नजर तेरी तूफान रिलीज कर दिया है। इस गाने में कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। गाने को प्रीतम ने कंपोज किया है और पापोन ने गाया है। गाने के बोल वरुण ग्रोवर ने लिखे हैं।
'मैरी क्रिसमस' में संजय कपूर, विनय पाठक, प्रतिमा कन्नन और टीनू आनंद सहित कई कलाकार शामिल हैं। रमेश तौरानी, संजय राउत्रे, जया तौरानी और केवल गर्ग द्वारा निर्मित यह फिल्म 12 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ हिंदी के साथ-साथ तमिल औऱ तेलुगु में भी रिलीज होगी।
प्रेम

Share:

Comments

Leave a comment