मुंबई, 14 अप्रैल (कड़वा सत्य) बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ ने सिनेमा घरों में 50 दिन पूरे कर लिये हैं।
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म आर्टिकल-370 ,23 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में यामी गौतम और प्रियामणि ने अहम भूमिका निभायी है। यह फिल्म जम्मू कश्मीर को दिए गए विशेष दर्जे को रद्द करने के फैसले पर आधारित है। इस फिल्म ने सिनेमा घरों में 50 शानदार दिन पूरे कर लिए हैं।
यामी गौतम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कैप्शन में लिखा है, आर्टिकल 370 की शूटिंग के पहले दिन से लेकर सिनेमाघरों में फिल्म के 50 शानदार दिनों तक, समय बहुत तेज़ी से बीत गया। मुझे यह मौका देने के लिए मैं आदित्य धर फिल्म्स की बहुत आभारी हूं। एक बेहतरीन प्रोड्यूसर होने के लिए लोकेश धर को स्पेशल थैंक्स। फिल्म को जीवंत बनाने के लिए पूरी टीम, डायरेक्टर आदित्य सुहास जांभले, राइटर, एक्टर्स और एडिटिंग, म्यूजिक, सिनेमेटोग्राफी और शानदार तकनीशियनों को थैंक यू।
कड़वा सत्य
यामी गौतम स्टारर फिल्म ‘आर्टिकल 370’ ने सिनेमा घरों में 50 दिन पूरे किये


खुशी मुखर्जी बनी ग्लोबल स्टाइल आइकन! बोल्ड फैशन से बॉलीवुड स्टार्स को छोड़ा पीछे<br><p data-start="93" data-end="165"></p>

Who Is Harnaaz Kaur Sandhu: मिस यूनिवर्स से बॉलीवुड तक का सफर, अब टाइगर श्रॉफ संग 'बागी 4' से धमाकेदार डेब्यू

‘सैयारा’ का चौथे हफ्ते में भी जलवा कायम, 27वें दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ा, कलेक्शन चौंकाने वाला

