मुंबई, 20 जनवरी (कड़वा सत्य) बॉलीवुड के मिस्टर परफेशनिस्ट आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' की शूटिंग वडोदरा में कर रहे हैं
आमिर खान लंबे अरसे के बाद फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' से वापसी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि आमिर खान इस समय फिल्म सितारे जमीन पर की शूटिंग गुजरात के वडोदरा में कर रहे हैं। शूटिंग 21 जनवरी से 25 जनवरी तक चलने वाली है। इस अपडेट ने प्रशंसकों के उत्साह को और बढ़ा दिया है, क्योंकि वे आमिर खान को बड़े पर्दे पर वापस देखने के लिए बेकरार हैं।
फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' में आमिर खान के साथ जेनेलिया देशमुख भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म क्रिसमस के अवसर पर 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। सितारे ज़मीन पर का निर्देशन आरएस प्रसन्ना कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण आमिर खान और किरण राव कर रही हैं। यह फिल्म वर्ष 2007 में प्रदर्शित आमिर खान की हीं सुपरहिट फिल्म तारे ज़मीन की सीक्वल है।
कड़वा सत्य
वडोदरा में फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' की शूटिंग कर रहे हैं आमिर खान!


खुशी मुखर्जी बनी ग्लोबल स्टाइल आइकन! बोल्ड फैशन से बॉलीवुड स्टार्स को छोड़ा पीछे<br><p data-start="93" data-end="165"></p>

Who Is Harnaaz Kaur Sandhu: मिस यूनिवर्स से बॉलीवुड तक का सफर, अब टाइगर श्रॉफ संग 'बागी 4' से धमाकेदार डेब्यू

‘सैयारा’ का चौथे हफ्ते में भी जलवा कायम, 27वें दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ा, कलेक्शन चौंकाने वाला

