वाइल्ड वाइल्ड पंजाब का टीजर रिलीज

Wasim1 March 20241 min read0 viewsमनोरंजन

मुंबई, 01 मार्च (कड़वा सत्य) ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स इंडिया की फिल्म वाइल्ड वाइल्ड पंजाब का टीजर रिलीज हो गया है।

फिल्म वाइल्ड वाइल्ड पंजाब में वरुण शर्मा, सनी सिंह, मंजोत सिंह और जस्सी गिल की मुख्य भूमिका है।गुलशन कुमार और भूषण कुमार प्रस्तुत वाइल्ड वाइल्ड पंजाब को सिमरप्रीत सिंह ने निर्देशित किया है और लव रंजन और अंकुर गर्ग ने प्रोड्यूस किया है।इस टीजर को शेयर करते हुए लिखा गया, चार बेस्ट फ्रेंड्स, एक ब्रेकअप और उनके लाइफ का सबसे बड़ा रोड़ ट्रिप, एडवेंचर तो इसी को कहते हैं।कहानी चार दोस्तो की है, जो अपने दोस्त की एक्स गर्लफ्रेंड से बदला लेने की सोचते हैं. लेकिन कहानी में एक मोड़ तब आता है जब बदला लेने गए दोस्त हिंसा, झगड़े, भागम भाग और पुलिस के मामले में उलझ जाते हैं।

यह फिल्म जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।

प्रेम

Share:

Comments

Leave a comment