वेबसीरीज लुटेरे का टीजर रिलीज

Wasim2 March 20241 min read0 viewsमनोरंजन

मुंबई, 02 मार्च (कड़वा सत्य) रजत कपूर, अमृता खानविलकर और आमिर अली-स्टारर वेब सीरीज 'लुटेरे' का टीजर रिलीज कर दिया गया है।

वेबसीरीज लुटेरे की कहानी सोमालिया के समुद्री लुटेरों पर आधारित है, जो भारतीय विमान पोत को निशाना बनाकर लूटपाट करते हैं। इंडियन नेवी उनके खिलाफ क्या एक्शन लेती है, यह सब कुछ वेब सीरीज में देखने को मिलेगा।टीजर की शुरुआत नाव पर सवार कुछ भारी हथियारों से लैस लोगों से होती है, जिन्‍हे 'हम करीब हैं' कहते हुए सुना जा सकता है। रजत कपूर नौसेना की वर्दी पहने हुए सीन में दिखाई देते हैं और दूरबीन से लोगों को देखते हैं। वीडियो जहाज पर गोलीबारी करने वाले लोगों के साथ समाप्त होता है।

जय मेहता द्वारा निर्देशित वेब सीरीज लुटेरे का निर्माण शैलेश आर सिंह ने हंसल मेहता के साथ किया है। लुटेरे 22 मार्च से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

प्रेम

Share:

Comments

Leave a comment