मुंबई,19 जनवरी (कड़वा सत्य) बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और कृति सैनन की आने वाली फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
शाहिद कपूर और कृति सैनन की जोड़ी जल्द ही रोमांटिक फिल्म में 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में नजर आयेगी।इस फिल्म का निर्देशन अमित जोशी और अराधना शाह ने किया है।'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का ट्रेलर रिलीज हो गया है,जिसमें शाहिद और कृति के बीच बेहतरीन रोमांटिक केमिस्ट्री नजर आ रही है। ट्रेलर में कृति सैनन एक रोबोट का किरदार निभाती दिख रही हैं, जिससे शाहिद कपूर को प्यार हो जाता है। इसके बाद वह कृति सैनन से शादी करने की कोशिश में लग जाता है लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब उसे पता लगता है कि वह एक रोबोट है।ट्रेलर में धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया की झलक भी देखने को मिल रही है।
दिनेश विजान निर्मित 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' 09 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
प्रेम
शाहिद-कृति की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया का ट्रेलर रिलीज


खुशी मुखर्जी बनी ग्लोबल स्टाइल आइकन! बोल्ड फैशन से बॉलीवुड स्टार्स को छोड़ा पीछे<br><p data-start="93" data-end="165"></p>

Who Is Harnaaz Kaur Sandhu: मिस यूनिवर्स से बॉलीवुड तक का सफर, अब टाइगर श्रॉफ संग 'बागी 4' से धमाकेदार डेब्यू

‘सैयारा’ का चौथे हफ्ते में भी जलवा कायम, 27वें दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ा, कलेक्शन चौंकाने वाला

