मुंबई, 10 अगस्त (कड़वा सत्य) बॉलीवुड के माचो हीरो दत्त, साजन जैसी रोमांटिक फिल्मों में काम करना चाहते हैं।
बॉलीवुड में दत्त की छवि एक्शन हीरो की रही है। दत्त ने वर्ष 1991 में प्रदर्शित सुपरहिट रोमांटिक फिल्म साजन में माधुरी दीक्षित और सलमान खान के साथ काम किया है। हाल के वर्षो में दत्त ने 'अग्निपथ', 'केजीएफ2' और 'लियो' जैसी फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभायी, जिसे दर्शकों ने पसंद किया। दत्त अब रोमांटिक फिल्में करना चाहते हैं।
दत्त ने कहा है कि 'साजन' जैसी रोमांटिक फिल्में करना चाहते हैं। दत्त ने कहा, यदि मुझे कोई अच्छी फिल्म में काम करने का प्रस्ताव मिलता है तो तो रोमांस करना चाहूंगा। हमारी जेनरेशन मास के लिए काम करती थी, तो हम मास हीरोज हैं। मैंने एक बार 'साजन' की थी।वह एक अच्छी फिल्म थी जिसमें अच्छे गाने थे। मैं एक और 'साजन' कर सकता हूं। मुझे नेगेटिव रोल पसंद आ रहे हैं क्योंकि इनमें ढ़ेर सारा एक्शन करने का मौका मिल रहा है।'नेगेटिव एक अच्छा स्पेस है, इसमें आदमी बहुत कुछ कर सकता है। मुझे खूब एक्शन करने को मिलता है।
कड़वा सत्य
साजन जैसी रोमांटिक फिल्मों में काम करना चाहते हैं दत्त!

खुशी मुखर्जी बनी ग्लोबल स्टाइल आइकन! बोल्ड फैशन से बॉलीवुड स्टार्स को छोड़ा पीछे<br><p data-start="93" data-end="165"></p>

Who Is Harnaaz Kaur Sandhu: मिस यूनिवर्स से बॉलीवुड तक का सफर, अब टाइगर श्रॉफ संग 'बागी 4' से धमाकेदार डेब्यू

‘सैयारा’ का चौथे हफ्ते में भी जलवा कायम, 27वें दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ा, कलेक्शन चौंकाने वाला

