मुंबई, 06 मई (कड़वा सत्य) बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर का कहना है कि फिल्म 'सिंघम अगेन' में उनकी और दीपिका पादुकोण की भूमिका बेहद सशक्त है।
बॉलीवुड फिल्मकार रोहित शेट्टी सिंघम सीरीज की अगली फिल्म सिंघम अगेन लेकर आ रहे हैं, जिसमें अजय देवगन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में अक्षय कुमार और रणवीर सिंह भी कैमियो रोल में होंगें। इनके अलावा टाइगर श्राफ,करीना कपूर और दीपिका पादुकोण भी फिल्म का हिस्सा हैं।
करीना कपूर ने बताया, सिंघम अगेन पुरुषवादी फिल्म है। उसमें फैंस को कुछ सशक्त महिला भूमिकाएं भी देखने को मिलेंगी। फिल्म में मेरी और दीपिका दोनों की भूमिकाएं बहुत ही सशक्त हैं, लेकिन यह तो स्वाभाविक है कि यह महिला प्रधान फिल्मों से अलग होगी। सिंघम अगेन इस साल ऑडियंस के लिए बड़ा गिफ्ट है और उन्हें यकीन है कि इस फिल्म को लोग एन्जॉय करेंगे।
कड़वा सत्य
'सिंघम अगेन' में मेरी और दीपिका की भूमिका बेहद सशक्त :करीना कपूर


खुशी मुखर्जी बनी ग्लोबल स्टाइल आइकन! बोल्ड फैशन से बॉलीवुड स्टार्स को छोड़ा पीछे<br><p data-start="93" data-end="165"></p>

Who Is Harnaaz Kaur Sandhu: मिस यूनिवर्स से बॉलीवुड तक का सफर, अब टाइगर श्रॉफ संग 'बागी 4' से धमाकेदार डेब्यू

‘सैयारा’ का चौथे हफ्ते में भी जलवा कायम, 27वें दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ा, कलेक्शन चौंकाने वाला

