मुंबई, 25 अक्टूबर (कड़वा सत्य) लोकप्रिय जासूसी सीरियल सीआईडी सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन पर फिर से शुरू होने जा रहा है।
सोनी चैनल पर सीआईडी की शुरुआत वर्ष 1998 में हुई थी। सीआईडी ऐसा सीरियल है, जिसे भारत का सबसे लंबा चलने वाला सीरियल होने का श्रेय प्राप्त है। इस सीरियल में शिवाजी साटम, दयानन्द शेट्टी और आदित्य श्रीवास्तव ने मुख्य किरदार निभाये हैं। यह सीरियल 20 वर्षो तक लगातार प्रसारित किया गया। छह साल के बाद सीआईडी सोनी इंटरटेनमेंट टेलिवजन पर वापसी करने जा रहा है।
मेकर्स की तरफ से सीआईडी की नई सीरीज का एलान सोशल मीडिया पर कर दिया गया है। सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग् हैंडल पर सीआईडी के नए सीजन का पहला वीडियो शेयर किया है। वीडियो के साथ यह जानकारी दी गई है कि सीआईडी की अगली सीरीज का फर्स्ट प्रोमो वीडियो 26 अक्टूबर को सोनी टीवी पर लॉन्च किया जाएगा। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है, अपने कैलेंडर को मार्क कर लीजिए, 26 अक्टूबर को एक धमाकेदार प्रोमो वीडियो ड्रॉप किया जाएगा।
कड़वा सत्य
सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन पर फिर शुरू होगा सीआईडी


खुशी मुखर्जी बनी ग्लोबल स्टाइल आइकन! बोल्ड फैशन से बॉलीवुड स्टार्स को छोड़ा पीछे<br><p data-start="93" data-end="165"></p>

Who Is Harnaaz Kaur Sandhu: मिस यूनिवर्स से बॉलीवुड तक का सफर, अब टाइगर श्रॉफ संग 'बागी 4' से धमाकेदार डेब्यू

‘सैयारा’ का चौथे हफ्ते में भी जलवा कायम, 27वें दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ा, कलेक्शन चौंकाने वाला

