01 जनवरी से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर शुरू होगा श्रीमद रामायण

Wasim18 December 20231 min read0 viewsमनोरंजन

मुंबई, 04 दिसंबर (कड़वा सत्य) भारतीय महाकाव्य श्रीमद रामायण सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर 01 जनवरी 2024 से शुरू होगा।

श्रीमद रामायण में मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्री राम के रूप में सुजय रेऊ नजर आयेंगे। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन चैनल ने श्रीमद रामायण एक नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें दर्शकों को मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्री राम से खूबसूरती से परिचित कराया गया है।

सुजय रेऊ ने कहा,श्रीमद रामायण में यह अवसर पाकर मैं सम्मानित और उत्साहित महसूस कर रहा हूं। ऐसे अत्यधिक पूजे जाने वाले देवता का किरदार निभाना सिर्फ एक भूमिका नहीं है।यह एक गहरी जिम्मेदारी और अभूतपूर्व आध्यात्मिक यात्रा है। भगवान राम की कालातीत कथा ने हमेशा मेरे दिल में एक खास जगह रखी है, और उनकी यात्रा को जीवंत करने का यह मौका मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है।

'श्रीमद रामायण' हर सोमवार से शुक्रवार रात 09 बजे, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होगा।

प्रेम

Share:

Comments

Leave a comment