मुंबई, 20 अगस्त (कड़वा सत्य) बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की निर्मित फिल्म पाणी, 18 अक्टूबर को रिलीज होगी।
प्रियंका चोपड़ा अपने बैनर पर्पल पेबल पिक्चर्स के तले कई फिल्मों का निर्माण कर चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने बैनर तले मराठी फिल्म का निर्माण किया है।
प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग् हैंडल पर पाणी का मोशन टीजर रिलीज करते हुए इसकी रिलीज डेट रिवील की है, जिसके मुताबिक पाणी 18 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा,यह बहुत बहुत खास है। हमारी मराठी फीचर फिल्म 'पाणी' 18 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है,सिनेमाघरों में मिलते हैं।
राजश्री एंटरटेनमेंट और पर्पल पेबल पिक्चर्स, कोठारे विजन प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से फिल्म पाणी प्रस्तुत की गयी है।निर्देशक आदिनाथ कोठारे के निर्देशन में बन रही फिल्म पाणी हनुमंत केंद्रे के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। किस तरह से वह अपने गांव में पानी की समस्याओं का निवारण करते हैं।
कड़वा सत्य
18 अक्टूबर को रिलीज होगी प्रियंका चोपड़ा की मराठी फिल्म पाणी

खुशी मुखर्जी बनी ग्लोबल स्टाइल आइकन! बोल्ड फैशन से बॉलीवुड स्टार्स को छोड़ा पीछे<br><p data-start="93" data-end="165"></p>

Who Is Harnaaz Kaur Sandhu: मिस यूनिवर्स से बॉलीवुड तक का सफर, अब टाइगर श्रॉफ संग 'बागी 4' से धमाकेदार डेब्यू

‘सैयारा’ का चौथे हफ्ते में भी जलवा कायम, 27वें दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ा, कलेक्शन चौंकाने वाला

