मुंबई, 23 फरवरी (कड़वा सत्य)बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री भाग्यश्री आज 55 वर्ष की हो गयी।
23 फरवरी 1969 को मुंबई में जन्मीं भाग्यश्री ने अपने अभिनय जीवन की शुरुआत वर्ष 1987 में टीवी पर प्रसारित अमोल पालेकर की.. कच्ची धूप से की। भाग्यश्री ने बॉलीवुड में अपना करियर वर्ष 1989 में प्रदर्शित फिल्म ..मैने प्यार किया ..से शुरू किया। सूरज बड़जात्या निर्देशित इस फिल्म में सलमान खान और भाग्यश्री की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया।फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुयी। इस बीच भाग्यश्री ने हिमालय दासानी के साथ शादी कर ली।
शादी के बाद भाग्यश्री की कैद में है बुलबुल,त्यागी,पायल और घर आया मेरा परदेसी जैसी कुछ फिल्में प्रदर्शित हुयी लेकिन सभी फिल्मों ने टिकट खिड़की पर दम तोड़ दिया।इन फिल्मों की नाकामयाबी के बाद भाग्यश्री ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया। वर्ष 2001 में प्रदर्शित फिल्म ‘हेल्लो गर्ल्स’ के जरिये भाग्यश्री ने एक बार फिर से बॉलीवुड में वापसी की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।इस बीच भाग्यश्री ने भोजपुरी,मराठी और तेलगु फिल्मों में भी अभिनय किया।भाग्यश्री ने वर्ष 2023 में प्रदर्शित फिल्म किसी का भाई किसी का जान में कैमियो किया है।
प्रेम
55 वर्ष की हुयी भाग्यश्री

खुशी मुखर्जी बनी ग्लोबल स्टाइल आइकन! बोल्ड फैशन से बॉलीवुड स्टार्स को छोड़ा पीछे<br><p data-start="93" data-end="165"></p>

Who Is Harnaaz Kaur Sandhu: मिस यूनिवर्स से बॉलीवुड तक का सफर, अब टाइगर श्रॉफ संग 'बागी 4' से धमाकेदार डेब्यू

‘सैयारा’ का चौथे हफ्ते में भी जलवा कायम, 27वें दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ा, कलेक्शन चौंकाने वाला

