अक्षय कुमार ने फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में अपने सह कलाकार पृथ्वीराज सुकुमारन की तारीफ की

Wasim26 March 20241 min read0 viewsमनोरंजन

मुंबई, 26 मार्च (कड़वा सत्य) बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में अपने सह कलाकार पृथ्वीराज सुकुमारन की तारीफ की है।

अक्षय कुमार और टाइगर श्राफ की आने वाली फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन ने नकाबपोश खलनायक की भूमिका निभाई है, जिसके मन में बदला लेने की भावना है। फिल्म के ट्रेलर के लांच पर अक्षय कुमार ने कहा, फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन को देखने के बाद आप उनके फैंस बन जाएंगे।

बड़े मियां छोटे मियां को वासु भगनानी और जैकी भगनानी के प्रोडक्शन हाउस पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया जा रहा है।बड़े मियां छोटे मियां में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ शामिल हैं। बड़े मियां छोटे मियां ईद के मौके पर इस वर्ष 10 अप्रेल को रिलीज की जाएगी।

 

कड़वा सत्य

Share:

Comments

Leave a comment