मुंबई, 02 जनवरी (कड़वा सत्य) भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू और अभिनेत्री रक्षा गुप्ता की आने वाली फिल्म कस्मे वादे का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।
फिल्म कस्मेवादे का ऑफिसियल ट्रेलर डी आर जे रिकार्ड्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।श्री दुर्गा इंटरटेमेन्ट के बैनर तले बनी फ़िल्म कस्मेवादे के निर्माता जीतेन्द्र तिवारी हैं वही फ़िल्म के निर्देशक अरविन्द चौबे है। उन्होंने कहा कि आज इस साल के शुरूआत में ही हमारी फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज होना मेरे और टीम के लिए शुभ संकेत है। यह फ़िल्म पूरी तरह कर्सियल बेस की फ़िल्म है, और पूरी तरह मनोरंजक है, जिसे जल्द ही सिनेमा घरो में रिलीज किया जायेगा।
फ़िल्म कस्मेवादे के मुख्य कलाकार अरविन्द अकेला कल्लू, रक्षा गुप्ता,डिम्पल सिंह,विनीत विशाल, सोनिया मिश्रा, नीरज यादव, आलोक सिंह,अनूप लोटा तिवारी,जय प्रकश सिंह हैं।फ़िल्म के लेखक सलिल सुधाकर जबकि संगीतकार ओम झा,अभिनाश झा घुँघरू, आर्या शर्मा, डांस सोनू प्रीतम,एक्शन दिनेश यादव,प्रोडक्शन हेड जे यश तिवारी, कार्यकारी निर्माता बबिता हैं।
प्रेम
अरविंद अकेला कल्लू और रक्षा गुप्ता की फिल्म कस्मे वादे का ट्रेलर रिलीज

खुशी मुखर्जी बनी ग्लोबल स्टाइल आइकन! बोल्ड फैशन से बॉलीवुड स्टार्स को छोड़ा पीछे<br><p data-start="93" data-end="165"></p>

Who Is Harnaaz Kaur Sandhu: मिस यूनिवर्स से बॉलीवुड तक का सफर, अब टाइगर श्रॉफ संग 'बागी 4' से धमाकेदार डेब्यू

‘सैयारा’ का चौथे हफ्ते में भी जलवा कायम, 27वें दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ा, कलेक्शन चौंकाने वाला

