एनटीआर जूनियर की फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' का ऑडियो टी-सीरीज़ पर आएगा

Wasim6 January 20241 min read0 viewsमनोरंजन

मुंबई, 06 जनवरी (कड़वा सत्य) मैन ऑफ मासेस एनटीआर जूनियर की आने वाली फिल्म 'देवरा: भाग 1' का ऑडियो टी-सीरीज़ पर आएगा।

भूषण कुमार की कंपनी टी-सीरीज़ ने फिल्म 'देवरा: भाग 1'के संगीत अधिकार हासिल कर लिए हैं। कोराताला शिव द्वारा निर्देशित और युवासुधा आर्ट्स और एनटीआर आर्ट्स द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित, यह फिल्म नंदमुरी कल्याण राम द्वारा प्रस्तुत की गई है। अनिरुद्ध रविचंदर ने इस फिल्म का संगीत तैयार किया है।

सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा करते हुए, 'देवरा: पार्ट 1' के निर्माताओं ने लिखा, #टीसीरीजइस लहर में शामिल हो गया है! 'देवरा: पार्ट 1' में सह-कलाकार सैफ अली खान और जान्हवी कपूर हैं। यह फिल्म 05 अप्रैल, 2024 को रिलीज होगी।

प्रेम

Share:

Comments

Leave a comment