गूगल ने 'फ्लैट व्हाइट' कॉफी का डूडल पेश किया

Wasim11 March 20241 min read0 viewsमनोरंजन

नयी दिल्ली, 11 मार्च (कड़वा सत्य) इंटरनेट सर्च इंजन गूगल ने सोमवार को अपने होमपेज पर 'फ्लैट व्हाइट' एस्प्रेसो (कॉफी) पेय के उत्पत्ति का जश्न मनाने के लिए एनिमेटेड डूडल पेश किया।

फ्लैट व्हाइट पेय की उत्पत्ति ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में हुई थी।

गौरतलब है कि साल 2011 में ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी में 'फ्लैट व्हाइट' शब्द जोड़ा गया था इसलिए इस दिन को याद करने के लिए गूगल ने उसका डूडल पेश किया है।

यह पेय सफेद एस्प्रेसो शॉट से बना होता है जिसके ऊपर उबले हुए दूध और दूध के झाग की एक पतली परत होती है और इसे पारंपरिक रूप से चीनी मिट्टी के कप में परोसा जाता है। यह पेय पहली बार 1980 के दशक के दौरान ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में परोसा गया था और लगभग उसी दौरान सिडनी और ऑकलैंड के व्यंजन सूची में आया था।

एस्प्रेसो का मतलब केवल कॉफी का एक केंद्रित रूप है, जो शॉट्स में परोसा जाता है।

समीक्षा डेस्क

Share:

Comments

Leave a comment