मुंबई, 12 फरवरी (कड़वा सत्य) बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने अपनी आने वाली फिल्म 'सिंघम अगेन' की शूटिंग शुरू कर दी है।
बॉलीवुड फिल्मकार रोहित शेट्टी इन दिनों फिल्म 'सिंघम अगेन' बना रहे हैं।यह फिल्म सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है।फिल्म सिंघम अगेन में अजय देवगन, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण की मुख्य भूमिका है।टाइगर श्रॉफ इस फिल्म में कैमियो कर रहे हैं।'सिंघम अगेन' में टाइगर श्रॉफ एसीपी सत्या की भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में टाइगर ने फिल्म में अपनी भूमिका का पोस्टर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इसके कैप्शन में टाइगर ने लिखा, 'एसीपी सत्या रिपोर्टिंग सर'। मेकर्स को उम्मीद है कि फरवरी के अंत तक टाइगर अपने अधिकांश सीन की शूटिंग पूरी कर लेगें। सिंघम अगेन इस वर्ष रिलीज होगी।
प्रेम
टाइगर श्रॉफ ने शुरू की फिल्म 'सिंघम अगेन' की शूटिंग

खुशी मुखर्जी बनी ग्लोबल स्टाइल आइकन! बोल्ड फैशन से बॉलीवुड स्टार्स को छोड़ा पीछे<br><p data-start="93" data-end="165"></p>

Who Is Harnaaz Kaur Sandhu: मिस यूनिवर्स से बॉलीवुड तक का सफर, अब टाइगर श्रॉफ संग 'बागी 4' से धमाकेदार डेब्यू

‘सैयारा’ का चौथे हफ्ते में भी जलवा कायम, 27वें दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ा, कलेक्शन चौंकाने वाला

