प्रभास और दिशा पटानी ने 'कल्कि 2898 एडी' के लिए इटली में एक विशेष गाना शूट किया

Wasim7 March 20241 min read0 viewsमनोरंजन

मुंबई, 07 मार्च (कड़वा सत्य) दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी ने अपनी आने वाली फिल्म 'कल्कि 2898 एडी’के लिए इटली में एक विशेष गाना शूट किया है।

फिल्म निर्माता नाग अश्विन की आने वाली विज्ञान कथा महाकाव्य 'कल्कि 2898 एडी' में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी ने अपनी घोषणा के बाद से ही दर्शकों को उत्सुक बनाए रखा है। फिल्म के प्रमुख हिस्से की शूटिंग पहले ही हो चुकी है, फिल्म के मुख्य कलाकार प्रभास, सह-कलाकार दिशा पटानी, निर्देशक नाग अश्विन और निर्माता प्रियंका दत्त के साथ, हाल ही में फिल्म के एक गाने की शूटिंग के लिए इटली गए थे।

यह गाना इटली के कैसर्टा में राजसी रॉयल पैलेस ऑफ कैसर्टा में फिल्माया गया था।

सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा करते हुए, टीम 'कल्कि 2898 एडी' ने पूरी टीम और निर्माताओं के साथ प्रभास और दिशा पटानी की एक तस्वीर साझा की, जिसमें लिखा था, इटली लो आता पता ।

नाग अश्विन द्वारा निर्देशित और वैजयंती मूवीज द्वारा निर्देशित, 'कल्कि 2898 एडी' एक पैन इंडिया फिल्म है।यह फिल्म 09 मई, 2024 को पूरे भारत में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्रेम

Share:

Comments

Leave a comment