फिल्म 'क्रैक' का दूसरा गाना ‘जीना हराम' रिलीज

Wasim26 January 20241 min read0 viewsमनोरंजन

मुंबई, 26 जनवरी (कड़वा सत्य) बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल और अभिनेत्री नोरा फतेही की आने वालीफिल्म ‘क्रैक’ का दूसरा गाना ‘जीना हराम’ रिलीज कर दिया गया।

जीना हराम गाने में विद्युत जामवाल और नोरा फतेही रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं। इस गाने को विशाल मिश्रा और शिल्पा राव ने गाया है। ‘क्रैक’ स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म है। इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर विद्युत जामवाल हैं। यह फिल्म 23 फरवरी को विद्युत जामवाल के प्रोडक्शन हाउस 'एक्शन हीरो फिल्म्स' तले सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्रेम

Share:

Comments

Leave a comment