मुनव्वर फारूकी बनें बिग बॉस सीजन 17 के विनर

Wasim29 January 20241 min read0 viewsमनोरंजन

मुंबई, 29 जनवरी (कड़वा सत्य) सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 में स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी विजेता बन गये हैं।
कलर्स चैनल पर प्रसारित रियलिटी शो बिग बॉस 17 का ताज मुनव्वर फारूकी ने जीत लिया है। सलमान खान ने बिग बॉस 17 के विनर का एलान मुनव्वर फारूकी के रूप में किया।मुनव्वर फारूकी को बिग बॉस की ट्रॉफी के अलावा इनाम में 50 लाख रुपये की प्राइज मनी और एक क्रेटा एसयूवी कार भी मिली है।
मुनव्वर फारूकी ने फिनाले में अंकिता लोखंडे, मन्नारा चोपड़ा, अरुण माशेट्टी और अभिषेक कुमार जैसे मजबूत दावेदारों को हराया।अभिषेक कुमार इस शो के रनरअप बने हैं।
प्रेम

Share:

Comments

Leave a comment