राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर खुश हैं गुरमीत और देबिना

Wasim22 January 20241 min read0 viewsमनोरंजन

अयोध्या, 22 जनवरी (कड़वा सत्य) टीवी सीरियल रामायण में राम-सीता का किरदार निभाने वाले गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर अपनी खुशी जाहिर की है।

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरा देश राममय हो गया है। गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर अपनी खुशी जाहिर की है।

गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की हैं।शेयर की गई तस्वीरों में गुरमीत और देबोलिना नाव पर बैठे दिख रहे हैं और गले में उनके कई सारी फूलों की मालाएं दिख रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा,'संबंध शाश्वत है...किताबों से सीखने से लेकर स्क्रीन पर (राम-सीता) का किरदार निभाने का सौभाग्य पाने तक, राम जन्मभूमि अयोध्या के दर्शन करने तक और आज इस जीवनकाल में प्राण प्रतिष्ठा देखने तक.. सचमुच धन्य है।'

प्रेम

Share:

Comments

Leave a comment