मुंबई, 05 फरवरी (कड़वा सत्य) रितेश पांडे और सपना चौहान की भोजपुरी फिल्म आसरा का लोकगीत ओढ़निया रिलीज हो गया है।
ओढ़निया गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।इस गाने रितेश पांडेय ने गाया है। इस गाने के वीडियो की शुरुआत में सपना चौहान हरे भरे खेतों के बीच ओढ़नी लहराते हुए मस्त मिजाज में नजर आ रही हैं, उन्हें देखकर रितेश पांडे के दिल मे प्यार उमड़ पड़ता है। वे झूमते गाते हुए कह रहे हैं कि... 'तोहार नइखे कवनो जोड़ तू त लागेलू बेजोड़, हवा केतनो तोहर सीना से बरियारी करsता, ओढ़निया बदनिया के रखवारी करsता...'
वर्ल्डवाइड चैनल और जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत आसरा के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। वहीं इसकी सह निर्माता निवेदिता कुमार है। इसके निर्देशक अनंजय रघुराज हैं। फिल्म के राइटर राकेश त्रिपाठी, डीओपी जगमिंदर सिंह हुंदल, बिजनेस हेड इमरोज अख्तर, म्यूजिक रजनीश मिश्रा, साजन मिश्रा एवं शुभम तिवारी, लिरिक्स रजनीश मिश्रा, आशुतोष तिवारी, शुभम सेगेरावल और दुर्गेश, एडिट कोमल वर्मा, कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, मनोज गुप्ता, दिलीप मिस्त्री और महेश आचार्य, बैकग्राउंड म्यूजिक असलम सुरती, एक्शन प्रदीप खड़के और दिनेश यादव का है।इस फिल्म में मुख्य रूप से रितेश पांडेय, सपना चौहान, नेहा पाठक, अवधेश मिश्रा, मनोज टाइगर, अनिता रावत, साहिल सिद्दीकी, महेश आचार्य, संदीप यादव, संजीव मिश्रा, रंभा साहनी, स्वास्तिका राय सहित कई कलाकार नजर आएंगे।
प्रेम
रितेश पांडे और सपना चौहान की भोजपुरी फिल्म आसरा का लोकगीत ओढ़निया रिलीज

खुशी मुखर्जी बनी ग्लोबल स्टाइल आइकन! बोल्ड फैशन से बॉलीवुड स्टार्स को छोड़ा पीछे<br><p data-start="93" data-end="165"></p>

Who Is Harnaaz Kaur Sandhu: मिस यूनिवर्स से बॉलीवुड तक का सफर, अब टाइगर श्रॉफ संग 'बागी 4' से धमाकेदार डेब्यू

‘सैयारा’ का चौथे हफ्ते में भी जलवा कायम, 27वें दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ा, कलेक्शन चौंकाने वाला

