मुंबई, 18 फरवरी (कड़वा सत्य) बॉलीवुड अभिनेता मुकेश खन्ना का कहना है कि अभी शक्तिमान प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है और बहुत जल्द इसकी अनाउंसमेंट की जायेगी।
सुपरहिट टीवी सीरियल शक्तिमान में मुकेश खन्ना ने शक्तिमान का किरदार निभाया था। फिल्म शक्तिमान के निर्माण का ऐलान पिछले साल किया गया था।सोनी पिक्चर्स ने फिल्म शक्तिमान का ऐलान किया था और मुकेश खन्ना को इसका क्रिएटिव कंसल्टेंट बनाया था। कहा जा रहा है कि रणवीर सिंह इस बार शक्तिमान का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं।
मुकेश खन्ना ने कहा, अभी इस प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। मेरा सोनी पिक्चर्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट है और इसलिए इस बारे में ज्यादा बात नहीं कर सकता। हालांकि, इस बारे में हम जल्द ही ऑफिशियल स्टेटमेंट रिलीज करेंगे।
प्रेम
शक्तिमान प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है: मुकेश खन्ना

खुशी मुखर्जी बनी ग्लोबल स्टाइल आइकन! बोल्ड फैशन से बॉलीवुड स्टार्स को छोड़ा पीछे<br><p data-start="93" data-end="165"></p>

Who Is Harnaaz Kaur Sandhu: मिस यूनिवर्स से बॉलीवुड तक का सफर, अब टाइगर श्रॉफ संग 'बागी 4' से धमाकेदार डेब्यू

‘सैयारा’ का चौथे हफ्ते में भी जलवा कायम, 27वें दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ा, कलेक्शन चौंकाने वाला

