मुंबई, 18 फरवरी (कड़वा सत्य) बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की आने वाली फिल्म योद्धा का नया पोस्टर रिलीज हो गया है।
सागर आम्ब्रे और पुष्कर ओझा के निर्देशन में बनी 'योद्धा' का निर्माण करण जौहर ने किया है।सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर 'योद्धा' का नया पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में सिद्धार्थ अपने लक्ष्य पर फोकस करते हुए दिखाई हुए दे रहे हैं। हाथों में बंदूक लिए सिद्धार्थ अपने लक्ष्य की ओर नजरें टिकाए हुए हैं। फिल्म में उनका अवतार बहुत धांसू दिख रहा है। इसे शेयर करते हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कैप्शन में लिखा, "फोकस सेट, मंजिल नजर में!
'योद्धा' एक प्लेन हाईजैक की कहानी पर आधारित फिल्म है। फिल्म में दिखाया जाएगा कि प्लेन को आतंकवादियों द्वारा हाईजैक कर लिया जाता है। तब ऑफ-ड्यूटी सैनिक (सिद्धार्थ) पैसेंजर्स को आतंकवादियों से बचाने के लिए एक रणनीति तैयार करता है।
फिल्म ‘योद्धा’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा, दिशा पाटनी और राशी खन्ना की अहम भूमिका है।यह एक एक्शन फिल्म है जिसके करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है। वहीं इसे सागर अम्ब्रे और पुष्कर ओझा ने निर्देशित किया है। फिल्म योद्धा इस साल 15 मार्च को रिलीज होगी।
प्रेम
सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ का नया पोस्टर रिलीज

खुशी मुखर्जी बनी ग्लोबल स्टाइल आइकन! बोल्ड फैशन से बॉलीवुड स्टार्स को छोड़ा पीछे<br><p data-start="93" data-end="165"></p>

Who Is Harnaaz Kaur Sandhu: मिस यूनिवर्स से बॉलीवुड तक का सफर, अब टाइगर श्रॉफ संग 'बागी 4' से धमाकेदार डेब्यू

‘सैयारा’ का चौथे हफ्ते में भी जलवा कायम, 27वें दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ा, कलेक्शन चौंकाने वाला

