सुमन राज और काजल त्रिपाठी का नया होली गीत 'रंग डलले बा ईयरवा' रिलीज

Wasim19 March 20241 min read0 viewsमनोरंजन

मुंबई, 19 मार्च (कड़वा सत्य) गायिका सुमन राज और अभिनेत्री काजल त्रिपाठी का नया होली गीत 'रंग डलले बा ईयरवा' रिलीज हो गया है।

होली गीत 'रंग डलले बा ईयरवा' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।इस गाने को सुमन राज ने गाया है जबकि काजल त्रिपाठी पर गाना फिल्माया गया है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी होली गीत 'रंग डलले बा ईयरवा' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने को शुभदयाल सोहरा एवं कृष्णा संगम ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स हैं। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल, सनी सोनकर, डीओपी गौरव राय, राजन, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। मिक्स एवं मास्टर अंकित अहीर, डीआई रोहित सिंह ने किया है। प्रोडक्शन पंकज सोनी का है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

प्रेम

Share:

Comments

Leave a comment