• About us
  • Contact us
Wednesday, May 27, 2026
37 °c
New Delhi
41 ° Wed
42 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

महान आध्यात्मिक चिंतक और भारतीय दर्शन के व्याख्याता थे हृदय नारायण

News Desk by News Desk
August 25, 2024
in देश
महान आध्यात्मिक चिंतक और भारतीय दर्शन के व्याख्याता थे हृदय नारायण
Share on FacebookShare on Twitter

महान आध्यात्मिक चिंतक और भारतीय दर्शन के व्याख्याता थे हृदय नारायण जयंती पर निराहारी बाबा और सुजाता मिश्र को दिया गया स्मृति-सम्मान, आयोजित हुआ कवि-सम्मेलन

न्यूज डेस्क 

प्रज्ञ-चिंतक हृदय नारायण हिन्दी-साहित्य के साधु-पुरुष थे। लेखन की दृष्टि से भी और आचरण-व्यवहार और व्यक्तित्व से भी। उनकी आध्यात्मिक और साहित्यिक साधना साथ-साथ चली। संसार में रहते हुए भी उन्होंने अपनी तपस्या की और सिद्धि भी प्राप्त की। वे एक महान आध्यात्मिक-चिंतक और भारतीय दर्शन के व्याख्याता थे। यह बातें शनिवार को साहित्य सम्मेलन में, कल्याणोदय के सौजन्य से आयोजित जयंती-समारोह और कवि-सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए, सम्मेलन अध्यक्ष डा अनिल सुलभ ने कही। डा सुलभ ने कहा कि हज़ारों वर्ष के तप पर आधारित चिंतन के गर्भ से भारतीय-दर्शन का प्रस्फुटन हुआ। हमारा चिंतन ‘सादा-जीवन और उच्च विचार’ का है। हमारे महान ऋषियों के मुख से निकला हमारा दर्शन मानव जीवन को विलासिता-पूर्ण नहीं, अपितु ‘आनंद-प्रद’ बनाने की शिक्षा देता है। पुण्य-श्लोक हृदय जी ने अपने साहित्य में इन्हीं विचारों को अभिव्यक्ति दी है।

समारोह का उद्घाटन करते हुए, राज्य उपभोक्ता संरक्षण आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति संजय कुमार ने कहा कि हृदय नारायण जी पर महात्मा गाँधी का गहरा प्रभाव था। वे जीवन पर्यंत गीता और गाँधी का अनुसरण करते रहे। उन्होंने राष्ट्रीय आंदोलनों में भी भाग लिया। समारोह के मुख्य अतिथि और पटना उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि, हृदय नारायण जी एक शरीर नही दिव्य आत्मा थे। वे एक महान दार्शनिक-साहित्यकार थे। इनके जैसे महापुरुषों का अनुकरण किया जाना चाहिए। अतिथियों का स्वागत करते हुए सम्मेलन के प्रधानमंत्री डा शिववंश पाण्डेय ने हृदय नारायण जी के आध्यात्मिक और साहित्यिक व्यक्तित्व की विस्तारपूर्वक चर्चा की और कहा कि,उनकी 40 से अधिक पुस्तकों में उनका व्यापक दार्शनिक-चिंतन प्रकट हुआ है। ‘गीता’, ‘गांधी’ और’विवेकानंद’ पर उनके विशेष कार्य आज भी प्रेरणा देते हैं। उन्होंने अपने साहित्य और आचरण से सिखाया कि हमें निरन्तर कर्म करना चाहिए। सम्मेलन के उपाध्यक्ष डा शंकर प्रसाद, वरिष्ठ कवि बच्चा ठाकुर, स्वर्गीय हृदय नारायण के चिकित्सक पुत्रों डा निगम प्रकाश नारायण, डा निकुँज नारायण, डा निर्मल प्रकाश नारायण, पुत्र वधु डा संगीता नारायण तथा पत्रकार अजय झा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर, लगातार 20 दिनों तक निराहार रहकर विश्व-कीर्तिमान स्थापित करने वाले काठमांडू, नेपाल के संत राजेंद्र रेग्मी उर्फ़ निराहारी बाबा तथा विदुषी कवयित्री सुजाता मिश्र को ‘प्रज्ञ चिंतक हृदय नारायण कल्याणी स्मृति-सम्मान’ से विभूषित किया गया। अध्यक्ष और मंचस्थ अतिथियों ने उन्हें सम्मान-स्वरूप वंदन-वस्त्र, प्रशस्ति-पत्र के साथ दो हज़ार एक सौ रूपए की राशि प्रदान की। डा सुलभ ने भारत सरकार से आग्रह किया कि निराहारी बाबा के शरीर पर सुरक्षा शोध और विकास संगठन से वैज्ञानिक शोध कराए। इस अवसर पर, एक कवि-सम्मेलन का भी आयोजन किया गया, जिसका आरंभ चंदा मिश्र ने वाणी-वंदना से किया। सिद्धेश्वर, डा ओम् प्रकाश पाण्डेय, डा प्रतिभा रानी, प्रो सुनील कुमार उपाध्याय, डा मनोज गोवर्द्धनपुरी, शंकर शरण मधुकर, ई अशोक कुमार, डा पूनम सिन्हा श्रेयसी, डा एम के मधु, इंदु उपाध्याय, सरिता कुमारी, सुनिता रंजन, राजप्रिया रानी, प्रभात वर्मा, शंकर शरण आर्य, सूर्य प्रकाश उपाध्याय आदि कवियों और कवयित्रियों ने अपनी सुमधुर रचनाओं से काव्यांजलि अर्पित की। मंच का संचालन कवि ब्रह्मानन्द पाण्डेय ने तथा धन्यवाद-ज्ञापन कृष्ण रंजन सिंह ने किया। सम्मेलन के अर्थमंत्री प्रो सुशील कुमार झा, डा किरण नारायण, डा विनीता नारायण, दा सुनील कुमार, डा नीता नारायण, सुप्रसिद्ध व्यंग्यकार बाँके बिहारी साव, डा अशोक प्रियदर्शी, अवकाश प्राप्त प्रशासनिक अधिकारी शंभुनाथ पाण्डेय, वीणा प्रसाद समेत बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

Previous Post

नेपाल में दुर्घटना में मृत नासिक के तीर्थयात्रियों के पार्थिव शरीर स्वदेश लाये गये

Next Post

फ्रांस में आराधनालय के निकट आतंकवादी हमले का संदिग्ध हिरासत में

Related Posts

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां
देश

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

May 26, 2026
नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल
देश

नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

May 25, 2026
सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की
देश

सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

May 25, 2026
‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा
देश

‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

May 25, 2026
भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा
देश

भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

May 25, 2026
अकाली दल को लगा बड़ा झटका ! पूर्व राज्यसभा सदस्य राजमहिंदर सिंह मजीठा अपने साथियों के साथ आप में शामिल

New Delhi, India
Wednesday, May 27, 2026
Mist
37 ° c
20%
8.3mh
47 c 34 c
Wed
47 c 37 c
Thu

ताजा खबर

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

May 26, 2026
नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

May 25, 2026
सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

May 25, 2026
‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

May 25, 2026
भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

May 25, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved